Rose Toner: गुलाबजल स्किनकेयर का अहम हिस्सा रहा है। इसका उपयोग सौंदर्य और त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। इसको खासतौर पर प्राकृतिक गुलाबों से तैयार किया जाता है, जिसमें किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं होता।
गुलाबजल एक प्राकृतिक टोनर है, जो हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बाजार के कैमिकल युक्त टोनर्स की जगह घर पर बने शुद्ध गुलाबजल का उपयोग करने से आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और दमकती रहेगी। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसके फायदे अनेकों हैं। आइए जानें कि गुलाबजल के फायदे क्या हैं और इसे हम अपने सौंदर्य रूटीन में कैसे शामिल कर सकते हैं।
त्वचा को दे प्राकृतिक खूबसूरती
1.त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है
गुलाबजल का नियमित उपयोग त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जिससे वह कोमल और तरोताजा बनी रहती है। गुलाबजल की खासियत यह है कि यह बिना किसी केमिकल के त्वचा की नमी को बनाए रखता है और ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है।
2.त्वचा की गहराई से सफाई करता है
यह गुलाबजल चेहरे की गंदगी और धूल-मिट्टी को प्रभावी ढंग से साफ करता है। इसे कॉटन पर लगाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार दिखती है।
3.एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है
गुलाबजल का उपयोग स्किन टोनर के रूप में किया जा सकता है। यह स्किन पोर्स को टाइट करता है, जिससे त्वचा ज्यादा यंग और फ्रेश दिखती है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।फ्रेश दिखती है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
4. सनबर्न से राहत देता है
गर्मियों में तेज धूप से त्वचा झुलस सकती है। ऐसे में डाबर गुलाबरी गुलाबजल एक ठंडक देने वाला उपाय है। इसे चेहरे और हाथों पर स्प्रे करने से सनबर्न से राहत मिलती है और त्वचा को ठंडक पहुंचती है।
5. मेकअप सेट करने के लिए एक बेहतरीन उपाय
मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए गुलाबजल एक नैचुरल सेटिंग स्प्रे की तरह काम करता है। मेकअप के बाद हल्का-सा गुलाबजल छिड़कने से त्वचा फ्रेश दिखती है और मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है।
होली के रंग हटाने में कारगर
होली के रंग हटाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाबजल से त्वचा साफ होती है और हाइड्रेट रहती है। इसके लिए ग्लिसरीन में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद रूई से इसे
साफ कर दें।
बालों के लिए फायदेमंद
1. रूखे बालों को बनाए मुलायम
डाबर गुलाबरी गुलाबजल को नारियल तेल या जैतून तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है और वे अधिक मुलायम बनते हैं।
2.स्कैल्प की सफाई करता है
गुलाबजल को शैम्पू के साथ मिलाकर लगाने से स्कैल्प की गहराई से सफाई होती है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
3. बालों की चमक बढ़ाता है
शैम्पू के बाद गुलाबजल से बालों को धोने से उनमें एक नेचुरल चमक आती है और वे अधिक मुलायम और सेहतमंद दिखते हैं।
ब्यूटी रूटीन में करें शामिल
फेस मिस्ट के रूप में : दिनभर की थकान दूर करने और चेहरे को फ्रेश रखने के लिए
गुलाबजल को स्प्रे करें।
आई पैक के रूप में : ठंडे गुलाबजल में कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें, इससे आंखों
की थकान कम होगी।
फेस पैक में मिलाकर : बेसन, मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बनाएं और स्किन को ग्लोइंग बनाएं।
गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू और इसके गुण त्वचा और बालों की देखभाल में अनमोल साबित होते हैं। जब बात गुलाबजल की शुद्धता की आती है, तो डाबर गुलाबरी गुलाबजल एक भरोसेमंद नाम बन जाता है। यह कन्नोज के दमस्क गुलाबों से बना है। इसकी विशेषता है कि इन गुलाबों से निकलने वाला तेल 100% शुद्ध है।
