आइब्रो बनाने के बाद जलन होने पर इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत: Remedies For Eyebrow Irritation
अगर आपको भी आइब्रो बनाने के बाद काफी जलन होती है तो कुछ घरेलू उपायों से इनसे राहत पाई जा सकती है।
Remedies For Eyebrow Irritation: आइब्रो बनाने के बाद अगर जलन महसूस हो रही हो, तो यह आमतौर पर त्वचा के संवेदनशील होने या वैक्सिंग, प्लकिंग या थ्रेडिंग के दौरान त्वचा में खिंचाव होने की वजह से हो सकता है। अगर आपको भी आइब्रो बनाने के बाद काफी जलन होती है तो कुछ घरेलू उपायों से इनसे राहत पाई जा सकती है।
ठंडा पानी
सबसे पहले, जलन को शांत करने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा पानी डालें या आइस पैक का इस्तेमाल करें। ठंडा पानी त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है और सूजन भी घटा सकता है। आइस पैक को एक कपड़े में लपेटकर 10-15 मिनट तक प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। आप ऐसा दो से तीन बार करें।
एलोवेरा जेल

एलोवेरा का जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करने में मदद करता है। यह जलन और लालिमा को कम करने में बहुत प्रभावी है। ताजे एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा पर लगाएं और कुछ मिनटों तक मसाज करें, फिर छोड़ दें।
मॉइश्चराइजिंग
जलन को कम करने के लिए त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। आप नारियल तेल, जैतून तेल, या विटामिन E तेल का उपयोग कर सकते हैं। ये तेल त्वचा को मुलायम और नमी बनाए रखते हैं और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।
गुलाब जल

गुलाब जल की जलन को कम करने और त्वचा को शांत करने में सहायक होती है। गुलाब जल को रूई में डालकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। यह त्वचा को ठंडक देगा और जलन को कम करेगा।
खीरे का रस
खीरे का रस त्वचा को ठंडक और राहत देने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जलन को कम करने में मदद करते हैं। खीरे को काटकर उसके टुकड़ों को त्वचा पर रगड़ें या उसका रस निकालकर लगाएं। आपको रस को 15 के लिए लगाना है। फिर चेहरे को अच्छे से धो लेना है।
