सिर्फ एक आलू से कैसे फेस की गंदगी को करें साफ़?: Potato for Face Cleaning
Potato for Face Cleaning

आलू से कैसे पाए निखार

आलू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम और फास्फोरस के तत्व पाए जाते है जो स्किन को ग्लोइंग बनाते है। grh

Potato for Face Cleaning: हर किसी का ख्वाब होता है कि उसकी स्किन खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे, लेकिन दिनभर की भागदौड़ और तनाव की वजह से स्किन की सही देखभाल न करने से स्किन की ग्लोइंग खत्म हो जाती है। घर के बाहर धूल मिट्टी, प्रदूषण से हमारे चेहरे की चमक खो देती है। ऐसे में इसे सोने से पहले क्लीन करना बेहद जरुरी होता है। फेस को क्लीन करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले फेस वाश और क्लींजर यूज़ करते है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल कहीं न कहीं फेस को हार्म भी पहुंचाते है। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों से अपने फेस को क्लीन कर ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं।      

हम आपको फेस को क्लीन करने के लिए घर में मौजूद ऐसी सामग्री के बारे में बताने जा रहे है जो सभी के घर में हमेशा मौजूद होता है और वो है आलू। जी हाँ आप चाहें तो चेहरा साफ करने के लिए आलू का प्रयोग कर सकते हैं।

आलू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम और फास्फोरस के तत्व पाए जाते है जो स्किन को ग्लोइंग बनाते है। आप सिर्फ आलू के रस से अपने फेस को क्लीन कर सकते है, लेकिन अगर आप इसमें और भी सामग्रियां मिला देते है, तो ये आपके फेस को और भी चमकदार बना देता है। चलिए आपको बताते है कि आलू से किन तरीकों से आप चेहरे को साफ़ कर सकते हैं।

आलू और शहद

Potato for Face Cleaning
Potato And Honey

शहद हमारे शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो स्किन की कई तरह की समस्याओं दूर करने में मदद करते है। अगर आप फेस को क्लीन करने के लिए इसका इस्तेमाल आलू के साथ करते है, तो ये आपके स्किन को क्लीन के साथ-साथ दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करता है।

इसके लिए आपको एक आलू को लेना है और उसके 2-3 चम्मच आलू के रस के साथ शहद को मिला लेना है। उसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और कुछ मिनट तक मसाज करना है। 5 मिनट की मसाज के बाद साफ़ पानी से धो लेना है।

आलू और बेसन

Potato And Besan
Potato And Besan

फेस पर टैनिंग और डेड स्किन के लिए बेसन को बेस्ट उपाए बताया जाता है। आलू में मौजूद विटामिन्स और प्रोटीन्स भी आपके फेस को क्लीन करने में अच्छी भूमिका निभाती हैं। आलू के रस और बेसन को मिक्स कर पेस्ट बनाए और चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरे में मौजूद सारे डेड स्किन सेल्स और गन्दगी साफ़ हो जाती है और आपका चेहरा ग्लोइंग करने लगता हैं।   

आलू और नींबू

Potato And lemon
Potato And lemon

आलू और नींबू से स्किन को साफ़ करने में मदद करती है। इन दोनों से बने पेस्ट भी स्किन की डेड स्किन सेल्स को खत्म करने का काम करता है, इसके साथ ही फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा आयल को भी रिमूव करता है। आलू के रस के साथ एक चम्मच नींबू के रस को मिलाना है और फेस पर लगा लेना है। कुछ मिनट मसाज करें और फिर पानी से धो लें।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Leave a comment