Overview:पेट्रोलियम जेली को आइब्रो पर लगाने से मिलते हैं बहुत सारे फायदे
पेट्रोलियम जेली आइब्रो के लिए बहुत ही अच्छी होती है। यह आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती है और आइब्रो हेयर को मुलायम भी बनाती है।
Petroleum Jelly for Eyebrow: स्किन का ख्याल रखने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन के रूखेपन को दूर करता है और स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है। क्या आपने कभी पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल आइब्रो के लिए किया है। अगर नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम जेली आइब्रो के लिए बहुत ही अच्छी होती है। यह आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती है और आइब्रो हेयर को मुलायम भी बनाती है। तो आइए आपको बताते हैं कि पैट्रोलियम जेली आइब्रो के लिए किस तरह से फायदेमंद होती है।
आइब्रो को करती है हाइड्रेट

पेट्रोलियम जेली एक हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट है इसीलिए यह आइब्रो को मुलायम रखने में मदद करती है। अगर आप इसे आइब्रो पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन स्मूथ, मुलायम और अधिक थिक नजर आती है। इसी के साथ वैसलीन आपकी रूखी आइब्रो की समस्या को भी दूर करती है। इसे आपकी आइब्रो को शेप बनाने में भी मदद मिलती है।
मेकअप प्रोडक्ट से करती है प्रोटेक्ट

कई बार ऐसा होता है जब हम मेकअप करते हैं तो आइब्रो पर मेकअप लगाने से आइब्रो पर खुजली की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जाता है। इसे रोकने के लिए सबसे पहले आप स्पूली ब्रश से अपनी आइब्रो को अच्छे से कॉम्ब कर ले। इसके बाद पेट्रोलियम जेली अप्लाई करें। ऐसा करने से आइब्रो के हेयर के भीतर मेकअप के छोटे-छोटे पार्टिकल्स और पसीने प्रवेश कर नहीं पाएंगे।
आइब्रो को करती है कंडीशन

आइब्रो हेयर पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से यह बहुत ही ज्यादा बेजान और रूखे हो जाते हैं, लेकिन अगर आप नियमित तौर पर आइब्रो पर पैट्रोलियम जेली लगाते हैं तो इससे आइब्रो को कंडीशन किया जा सकता है। जब वह स्मूथ हो जाते हैं तो उन्हें मैनेज करना और शेप देना बहुत ही आसान हो जाता है और इस तरह से इनका ध्यान भी रखा जा सकता है।
आइब्रो की हेयर ग्रोथ में करती है मदद

पेट्रोलियम जेली में विटामिन ई पाया जाता है जो हेयर ग्रोथ में मददगार होता है। इसी के साथ यह आइब्रो को स्मूथ भी बनाता है।
आइब्रो हेयर फॉल को रोकती है
आइब्रो हेयर बहुत ही ज्यादा रूखे हो जाते हैं तो इसकी वजह से हेयर फॉल शुरू हो जाता है। ऐसे में पेट्रोलियम जेली अप्लाई की जा सकती है और इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
कैसे करें पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल

- पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें और सॉस पैन में कांच का कटोरा रखें। एक डबल बॉयलर बनाने के लिए आधे बर्तन में पानी भर ले।
- इसके बाद अपना चेहरा धोने के बाद एक तौलिए की मदद से उसे सुखा लें। आइब्रो के आसपास के क्षेत्र को सुखाना बहुत ही जरूरी है क्योंकि पानी वैसलीन को अप्रभावी बना देता है।
- इसके बाद आइब्रो पर कंघी करें और फिर अपनी तर्जनी पर थोड़ा पेट्रोलियम लेकर इसे अपनी आइब्रो पर अच्छी तरह से चलाएं। अगर आप चाहे तो आप दो से 3 घंटे के बाद फिर से अपना चेहरा धो सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।
