यही वजह है कि चेहरे की रंगत खराब होने लगती है. हरबार नया वीक शुरू होते ही पूरे सप्ताह के कामों की लंबी सी लिस्ट और ढेर सारे काम. लेकिन इस बीच अपनी स्किन के लिए आपको बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाता. अगर आप अपनी वही खूबसूरती बनाए रखना चाहती हैं, तो इसे मेंटेन करने के लिए ओवरनाइट फेस क्रीम और मास्क का प्रयोग करना बेहतर ऑप्शन है. यह क्रीम या मास्क रात भर अपना काम करता है .इसे सोते समय लगाएं और सुबह हटा दें.
आइए देखते हैं क्या-क्या हैं फायदे नाइट क्रीम लगाने से.
हाइड्रेट होगी स्किन
ओवर नाईट क्रीम त्वचा को नमी देता है और हाइड्रेट रखता है. इन फेस क्रीम के प्रयोग से त्वचा लचीली बनती है .जिससे मेकअप करने में भी आसानी होती है .इससे यूथ फुल नेस बनी रहती है और मेकअप भी अधिक देर तक टिका रहता है.
स्किन टोन
यह क्रीम नियमित प्रयोग से स्किन को इवन टोन देती है और ग्लोइंग बनाती हैं. इसके अलावा स्किन के एजिंग साइन जैसे फाइन लाइंस ,डार्क स्पॉट्स, रिंकल से भी राहत मिलती है. यह स्वेट ग्लैंड के सीक्रेशन को बढ़ाने में सहायक है. इससे त्वचा से डर्ट आदि, पसीने के रूप में बाहर आ जाता है .यह त्वचा में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाता है.
रिलैक्स रिजुविनेट एंड रिफाइन
सोते समय आपकी त्वचा कार्य कर रही होती हैं. दिनभर डैमेज होने के बाद आराम करते समय वह पुन: रिपेयर होने लगती है .ऐसी स्थिति में यदि आप ओवरनाइट फेस क्रीम का प्रयोग करती हैं तो त्वचा रिजुविनेट होने के साथ ही रिफाइन भी होती है. यह पोर्स को रिफाइन कर त्वचा की गहराई से सफाई करती है .इससे सोते समय त्वचा को बहुत आराम मिलता है .इससे त्वचा हेल्दी होती है और आप पहले जैसे जवान नजर आती हैं.
बाजार में बहुत सी नाईट क्रीम उपलब्ध है .आप घर में भी नाईट क्रीम बना सकती हैं .जो आसानी से तैयार हो जाती हैं .आप इन्हें आजमा कर देखिए.
1-ग्रीन टी नाईट क्रीम
ग्रीन टी में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं ,जो चेहरे को झर्रियों से बचाते हैं. साथ ही यह पिंपल्स होने से रोकते हैं .क्योंकि इन में एंटीबैक्टीरियलगुण होते हैं.
क्रीम बनाने के लिए सामग्री
एक चम्मच ग्रीन टी का रस
एक चम्मच बादाम तेल
एक चम्मच गुलाबजल
एक चम्मच एलोवेरा जूस
एक चम्मच बी वैक्स
क्रीम बनाने की विधि
बी वैक्स और बदाम तेल को डबल बॉयलर में गर्म करें जब यह पिघल जाए तब आज से हटा दें और इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें उसके बाद इसमें ग्रीन टी का रस और गुलाब जल मिलाएं आप की क्रीम तैयार हो गई इसे किसी कंटेनर में रखें.
2-यदि आप त्वचा के दाग धब्बे दूर करना चाहते हैं, तो आप मिल्क क्रीम भी बना सकती हैं.
सामग्री
एक चम्मच दूध की मलाई
एक चम्मच गुलाबजल
एक चम्मच जैतून का तेल
एक चम्मच ग्लिसरीन
विधि
सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें और इसे किसी डिब्बी में बंद करके रख दे रोज रात को इसका प्रयोग करें गोलाई में चेहरे की मालिश करें.
यदि आप चेहरे का रंग साफ करना चाहती हैं तो.
3-फेयरनेस नाईट क्रीम
इस क्रीम में हल्दी चंदन पाउडर और केसर का प्रयोग किया जाता है. जो चेहरे के रंग को साफ कर देता है.
क्रीम बनाने की सामग्री
7-8 बदाम
1 /2 कप दही
एक चुटकी हल्दी
एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर
4-5 बूंदे नींबू का रस
तीन या चार धागे केसर के
विधि
बादाम को रात भर भिगोकर अगली सुबह छीलकर मिक्सी में पीस लें और इसमें दही हल्दी नींबू का रस चंदन पाउडर और केसर के धागे मिलाएं. अच्छे से मैश करें और एक डिब्बे में भरकर रख दे .रोज रात को इसका प्रयोग करें.
बेहद जरूरी स्टेप–
नाईट क्रीम को लगाने का तरीका —
यदि क्रीम लगाने का तरीका ठीक नहीं होगा तो भी क्रीम त्वचा को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ही पहुंचाएगी.
1-नाइट क्रीम हमेशा ,चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से साफ करके ही लगानी चाहिए.
2-क्रीम हथेली पर सिर्फ एक चने की मात्रा में लें. ज्यादा क्रीम नहीं लेनी चाहिए.
3-यदि आपकी त्वचा तैलीय या मिश्रित हैं तो नाईट क्रीम फेस पर आधे घंटे लगाकर हटा दें.
4-क्रीम जरूरत से ज्यादा पतली या गाढ़ी ना हो .हथेली पर क्रीम लेकर, चेहरे पर मसाज करे. मसाज हमेशा गोलाई में और नीचे से ऊपर की ओर करे. उँगलियों को थपथपाते हुए घुमाएँ.
5-एक टिशू पेपर पूरे चेहरे पर फैला दें .जिससे अत्याधिक क्रीम साफ हो जाएगी.
6-आंखों के आसपास का एरिया सैंसटिव होता है, इसलिए वहां पर मसाज नहीं की जाती. ऐसे में कोई भी अच्छी आई क्रीम का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
