Olive Oil for Eyebrows
Olive Oil for Eyebrows

ऑलिव ऑयल से घना करें अपनी आइब्रो

आज हम आपको बहुत ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आइब्रो की ग्रोथ कर सकते हैं।

Olive Oil for Eyebrows: कई महिलाओं की आइब्रो के बाल बहुत ही ज्यादा हल्की होती हैं जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती पर प्रभाव पड़ता है। आइब्रो की ग्रोथ करने के लिए वैसे बहुत सारे उपाय होते हैं परंतु आज हम आपको बहुत ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आइब्रो की ग्रोथ कर सकते हैं।

जी हां ऑलिव ऑयल की मदद से आइब्रो की बेहतर ग्रोथ की जा सकती है क्योंकि इसमें ऑल यूरोपियन नामक एक तत्व पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इसीलिए बालों की ग्रोथ करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। हम आपको बताते हैं इसका किस तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

Olive Oil for Eyebrows: विटामिन ई ऑयल और ऑलिव ऑयल

इसके लिए आपको दो बूंद ऑलिव ऑयल चाहिए और एक बूंद विटामिन ई ऑयल। आइए आपको बताते हैं किस तरह से करें इस्तेमाल।

Olive Oil for Eyebrows
VItamin E with Olive Oil

सबसे पहले ऑलिव ऑयल में विटामिन ई ऑयल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर मस्कारा ब्रश की मदद से इस मिक्सचर को अपनी आइब्रो पर लगाएं। रात भर के लिए आइब्रो पर लगा रहने दें नियमित तौर पर इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें कुछ ही दिनों में आपके सामने रिजल्ट दिखाई देगा।

गुलाब जल और ऑलिव ऑयल

इसके लिए आपको चाहिए 5 बूंद ऑलिव ऑइल और पांच बूंद गुलाब जल की। आइये आपको बताते है कि इसका इस्तेमाल किस तरीके से किया जाता है।

Olive Oil for Eyebrows
Rose Water with olive Oil

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऑलिव ऑयल और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसे आइब्रो पर लगाएं। इस मिश्रण को रात भर के लिए आइब्रो पर लगा रहने दें। नियमित रूप से इस मिश्रण का उपयोग करें। जल्द ही आपके आइब्रो के बाल बढ़ने लग जाएंगे और बाल घने भी हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल

इसके लिए सबसे पहले पांच बूंद ऑलिव ऑयल की ले और दो बूंद एलोवेरा जेल ले।

Use of Olive Oil for Eyebrows
Olive Oil with Aloe vera

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऑलिव ऑयल और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाएं। अब इसे रात भर के लिए लगा रहने दें। इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग आप नियमित तौर पर कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही बहुत अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। अगर आपकी आइब्रो के बाल झड़ रहे हैं तो भी यह समस्या कम हो जाएगी और बाल घने हो जाएंगे।

ऑलिव ऑयल के फायदे

Benefits of Olive Oil for Eyebrows
Benefits of Olive Oil for eyebrows
  • ऑलिव ऑयल की दो बूंद से आप आइब्रो की नियमित मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी आइब्रो के आसपास ब्लड सरकुलेशन अच्छा हो जाता है।
  • अगर आइब्रो के बाल बहुत ही ज्यादा हल्के हैं या फिर बहुत ही ज्यादा झड़ रहे हैं तो वह भी ठीक हो जाते हैं।
  • ऑलिव ऑयल से आइब्रो में हुई डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है।
  • अगर आइब्रो के आसपास स्किन इन्फेक्शन हो रखा है तब भी आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे यह समस्या खत्म हो जाती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

Tips of Olive Oil for Eyebrows
Use of Olive Oil for Eyebrows
  • आंखों का रखें ध्यान।
  • स्किन इन्फेक्शन होने पर नुस्खे नहीं आजमाएं।
  • किसी प्रकार का इंफेक्शन है या फिर वहां से हो रहे हैं तो इन चीजों का ना करें इस्तेमाल।

उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट विजिट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...