मेकअप की इन टिप्स को फॉलो करके आप अपनी नाक को पतली दिखा सकते हैं
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी नाक को नुकीली और पतली बना सकते हैं और खूबसूरत चेहरा का सकते हैं।
Nose Makeup Tips: आजकल महिलाओं को पतली और नुकीली दिखने वाली नाक लगभग सभी को पसंद होती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और चेहरा आकर्षक बनता है। इस तरह की नाक पाने के लिए कई अभिनेत्रियां तो अपनी प्लास्टिक सर्जरी तक करवा लेते हैं परंतु आज के समय में इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत सारे मेकअप टिप्स होते हैं जिनके जरिए आप अपनी नाक को नुकीली और पतली बना सकते हैं।
मेकअप टिप्स के जरिए अपनी नाक को नुकीली और पतली बनाया जा सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी नाक को नुकीली और पतली बना सकते हैं और खूबसूरत चेहरा का सकते हैं।
ध्यान रखें ब्रो प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

कई महिलाएं ऐसी होती है जिनकी आदत बन जाती है कि वह ब्रोंजर के साथ कंटूरिंग लगाने लगते हैं। ऐसा करने से हमारी स्किन बिल्कुल भी नेचुरल नहीं दिखाई देती है। इसे कम करने के लिए आप ब्राउन कलर या न्यूट्रल शेड वाले ब्रो प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह दिखने में एकदम परफेक्ट होते हैं और इसके जरिए आप अपनी पतली नाक पा सकते हैं।
हैवी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
नाक की कंटूरिंग करने के बाद आप इसको मेकअप सेटिंग स्प्रे से सेट कर सकते हैं। दूसरा कंटूरिंग के बाद हैवी मेकअप चेहरे पर लगाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से लुक पूरी तरह से खराब हो सकता है क्योंकि इसकी वजह से आपकी नाक मोटी दिखाई दे सकती हैं। इसके लिए आप आंखों पर लाइट मेकअप लगा सकते हैं। इस तरह का मेकअप पार्टी के लिए बेस्ट होता है। आईशैडो को लाइट रखना चाहिए ताकि आंखें ज्यादा हाईलाइट नहीं हो।
नोज बोन को कर सकते हैं हाईलाइट

नाक को पतला दिखाने के लिए आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से एक या दो शेड का चुनाव कर सकते हैं और उसके साथ हल्का शाइनी हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद हाइलाइटर को धीरे से ऊपर से नीचे की ओर लाइन बनाकर लगाए। ज्यादा मोटी लाइन आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर सकती है। अगर आप चाहे तो इसकी जगह पर ऑफ वाइट या न्यूड कलर के आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप इस पर ब्लड लगाकर हाईलाइट लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकते हैं।
नाक पर लगाए डॉट लुक होगा परफेक्ट

अगर आप अपनी नाक में मेकअप की मदद से डॉट लगाएंगे तो आपके प्रोडक्ट ब्लेड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इससे आपको पूरी तरह से नेचुरल लुक भी मिल सकता है। इसके बाद आप अपनी नाक की टिप्पर पर थोड़ा सा कंटूर भी लगा सकते हैं। इससे नोज की रेडनेस कम हो जाती है। इसी के साथ नोज शार्प भी दिखाई देती है। नोज पर डॉट लगाने से आपको इस बात की भी जानकारी रहेगी कि मेकअप को कितने एरिया में ब्लेड करना जरूरी है।
अगर आप भी अपनी नाक को पतली और शार्प दिखाना चाहते हैं तो सही तरीके से कंटूरिंग करें। इसी के साथ इन टिप्स को जरूर फॉलो करें यह आपकी खूबसूरती बनाने में मदद करेगा।
