इस करवा चौथ पर खुद ही करें इस तरह का नेल आर्ट और बचाए अपने पार्लर के पैसे : Nail Art
करवा चौथ के लुक में कोई भी कमी ना आए इसके लिए वह बाजार से जाकर तरह-तरह की चीज खरीदती ही रहती है। ऐसे में आईये आपको बताते हैं कि आप घर पर कौन से आसानी से नेल आर्ट कर सकते हैं।
Nail Art Design: हर कोई यही चाहता है कि उनके हाथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखें। अक्सर महिलाओं को सजना सवरना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। करवा चौथ ऐसा त्यौहार होता है कि इस दिन हर सुहागन महिलाएं बेहद ही खास नजर आना चाहती हैं। इस दिन के लिए वह पहले ही से ही पार्लर में जाकर तैयारी करने लगती है और अलग-अलग तरह का ट्रीटमेंट भी लेते हैं। करवा चौथ के लुक में कोई भी कमी ना आए इसके लिए वह बाजार से जाकर तरह-तरह की चीज खरीदती ही रहती है। ऐसे में आईये आपको बताते हैं कि आप घर पर कौन से आसानी से नेल आर्ट कर सकते हैं।
एक बार ट्राई करें असिमेट्रिक नेल आर्ट

इस तरह का नेल आर्ट बहुत ही ज्यादा सिंपल होता है लेकिन दिखने में उतना ही ज्यादा खूबसूरत होता है। आप इस तरह का नेल आर्ट आराम से घर पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल दो कलर के नेल पेंट चाहिए होते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको लाइट कलर को अपने नाखून पर लगाना है। इसके बाद डार्क कलर से आसान नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करना है। आप इसके लिए टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने नाखून को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा सकते हैं।
इस डिजाइन को अच्छे से क्रिएट करें इसके बाद इस पर जेल नेल पेंट जरूर लगाए। इस तरीके से आप अपना नेल आर्ट डिजाइन अच्छे तरीके से क्रिएट कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो ट्रायंगल का डिजाइन भी नेल्स पर क्रिएट कर सकते हैं।
एक बार ट्राई करें ग्लिटर नेल आर्ट

यह एक सिंपल और आसानी से बनने वाला नेल आर्ट डिजाइन होता है। इसे आप आसानी से क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपने नाखून पर जेल नेल पेंट का इस्तेमाल करें। अब इसमें आपको ग्लिटर भी लगाना है। इसके बाद दोबारा से इसमें जेल नेल पेंट को लगाएं ताकि ग्लिटर अच्छी तरह से चिपक जाए। अगर आप चाहे तो ग्लिटर नेल पेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में इसके बहुत सारे तरीके के अलग-अलग ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
फ्लोरल नेल आर्ट बनाएं

अगर आप घर पर नेल आर्ट करना चाहते हैं तो इस तरह का नेल आर्ट ट्राई कर सकते हैं। यह एक बेस्ट ऑप्शन होता है। सबसे पहले अच्छा सा नेल कलर का चुनाव करें, फिर अपने नेल्स पर लगाए। इसके बाद दूसरे कलर की मदद से नाखून पर फूल का डिजाइन बनाएं। आप बाजार से फूल डिजाइन वाली एसेसरीज भी खरीद सकते हैं। अब इससे नाखून पर फूल का डिजाइन क्रिएट कर लें।
नेल आर्ट करते समय ध्यान रखें इन बातों का

- अगर आप घर पर नेल आर्ट कर रहे हैं तो पहले अपने नाखून को अच्छी तरह से साफ करें।
- इसके बाद नाखून की शेप बनाएं और फिर नेल आर्ट करें।
- इस बात का जरूर ध्यान रखें कि नाखून पर पुराना कलर बिल्कुल ना लगा हो उसे हटा दे।
- इस तरीके से आप घर पर नेल आर्ट कर सकते हैं और आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं होगी।
इस तरीके से आप घर पर नेल आर्ट कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और आपके हाथ भी इससे खूबसूरत लग सकते हैं।
