मशरूम है स्किन के लिए फायदेमंद
मशरूम सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
Mushroom for Skin: मशरूम सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसी वजह से आजकल ये कई स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारी स्किन में निखार लाता है और इसे लंबे समय तक जवां बनाए रखता है। अगर आप भी हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं तो अपनी स्किन केयर में मशरूम को जरूर शामिल करें। जानते हैं किस तरह मशरुम हमारी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है।
एंटी–एजिंग
मशरूम में ऐसे गुण होते हैं जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोक सकते हैं और हमारी स्किन को झुर्रियों और फाइन लाइनों से बचाता हैं। एजिंग के अलावा यह असमान स्किन टोन और पिगमेंटेशन से भी आपको बचा सकता है। इसमें पाया जाने वाला पॉलीसेकेराइड अंदरूनी त्वचा की नमी बरकरार रखता है। त्वचा को हाइड्रेट करता और त्वचा को स्मूद और कोमल बनाये रखता है।

मुहांसों को रखे दूर
मशरूम विटामिन डी में भरपूर होता हैं इसलिए यह मुहांसों को हटाता है। अक्सर मशरूम का अर्क मुँहासे के इलाज के लिए बने स्किन प्रोडक्ट्स में उपयोग किया जाता है। मशरूम में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी एक्ने और एक्ज़िमा को ठीक होने में मदद करते हैं।

नैचुरल स्किन लाइटर
मशरूम्स में उपस्थित कोजिक एसिड एक नैचुरल स्किन लाइटर है, जो स्किन को लाइटनिंग और ब्राइटनिंग करने का काम करता है। यह त्वचा की सतह पर मेलेनिन उत्पादन को रोकता है। जिन लोगों को स्किन कैंसर का जोखिम रहता है उनके लिए ये एसिड फायदेमंद है।

स्किन ग्लो लाता है
मशरुम में विटामिन बी, सेलेनियम, कॉपर पाया जाता है। इसकी वजह से त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। सप्ताह में कम से कम दो बार मशरुम पाउडर का इस्तेमाल फेसपैक में करें, इससे स्किन चमकदार और हेल्दी रहती है।

स्किन को एक्सफोलिएट करता है
मशरूम्स एक्सफोलिएयटर का भी काम करता है और स्किन को डेड सेल्स से छुटकारा दिलाता है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप मशरूम के रस के साथ ब्राउन शुगर मिला कर स्क्रब बना लें और इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

अगर आप भी स्किन को लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज से मशरुम का इस्तेमाल शुरू कर दें।
