चोकर और दूध से बना फेसपैक
दूध और चोकर से तैयार फेसपैक स्किन के लिए काफी असरदार हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग और इससे होने वाले फायदे?
Milk and Choker Benefits for Skin : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं और पुरुष तरह-तरह के प्रयास करते हैं। इन उपायों में कुछ लोग स्किन पर तरह-तरह के केमिकल ट्रीटमेंट लेने लग जाते हैं, जिसकी वजह से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए स्किन की खूबसूरती बढ़ाएं, तो इसके लिए नैचुरल उपायों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। जी हां, स्किन की क्लीनिंग और लाइटनिंग के लिए नैचुरल उपाय बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा असरदार नुस्खा बताएंगे, जिससे आपकी स्किन से कई तरह की परेशानियां कम हो सकती हैं। यह नुस्खा है चोकर और दूध से बना फेसपैक, जो स्किन की तमाम परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए चोकर और दूध के फायदे और कैसे करें इस्तेमाल?
स्किन की रंगत में सुधार

स्किन की रंगत में सुधार करने के लिए आप आटे के चोकर और दूध से तैयार फेसपैक स्किन पर लगा सकते हैं। दरअसल, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जिससे आपकी स्किन प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट होती है। वहीं, चोकर में फाइबर होता है, जो आपकी स्किन से डेड सेल्स को बाहर करता है। इससे स्किन की रंगत में सुधार आ सकती है।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड से छुटकारा

चोकर और दूध से तैयार फेसपैस स्किन पर लगाने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपकी स्किन को गहराई से क्लीन करता है, जो चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है। इससे स्किन पर छोटे-छोटे रोमछिद्र खुलते हैं।
दाग-धब्बों से राहत

चोकर और दूध से तैयार फेसमास्क स्किन से दाग-धब्बों की परेशानियों को दूर कर सकता है। दरअसल, दूध और चोकर में एसिड होता है, जिससे स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और और हाइपरपिग्मेंटेशन की परेशानी कम होती है। इससे दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है।
झुर्रियां से छुटकारा

दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे स्किन की झुर्रियों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह स्किन से झाईयों की समस्या से भी राहत दिला सकता है। अगर आप झुर्रियां और झाइयों की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो सप्ताह में 1 बार चोकर और दूध से तैयार फेसपैक जरूर लगाएं।
चेहरे पर कैसे लगाएं चोकर और दूध का फेसपैक?
आवश्यक सामग्री
- आटे का चोकर- 2 चम्मच
- शहद- 1 छोटा चम्मच
- कच्चा दूध- 1 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें चोकर डालें और दूध को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट के बाद अपनी स्किन को क्लीन करें। इससे झुर्रियां और पिंपल्स की परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

चोकर और दूध से तैयार यह फेस पैक आपकी स्किन के लिए असरदार हो सकता है। हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
