वैक्सिंग लड़कियों के जीवन का अहम हिस्सा है। इसके बिना उनकी खूबसूरती में मानो कुछ कमी रह जाती है। जैसे मानों पूरे मेकअप के बाद बिंदी न लगाई हो या बढ़िया से सलवार सूट का दुपट्टा मिस मैच हो जाए। इसलिए वैक्सिंग की अहमियत हर लड़की बखूबी समझती है। इसका रिश्ता शारीरिक सफाई से भी है। वैक्सिंग अच्छी होना जरूरी है लेकिन यही काम कभी खुद करने के बारे में सोचा है? बहुत आसान काम है। अगर आपने ऐसा नहीं सोचा है तो अब सोच लीजिए, हर कुछ दिन में सैलून के चक्कर काटने से भी बचेंगी आप। मगर इस काम के लिए आप वैक्स भी खुद बनाइए तो मटेरियल की क्वालिटी को लेकर भी चिंता मानिए खत्म ही हो जाएगी। वैक्स घर पर कैसे बनेगा? इस बात की चिंता है तो इसको भी भूल जाइए क्योंकि ये काम बहुत आसान है और घर पर मौजूद सामान से ही ये बहुत कम समय में बन जाएगी। कैसे होगा ये चलिए जानते हैं-

होममेड वैक्स के फायदे-
- घर पर वैक्स बनाने और इस्तेमाल के कई फायदे हैं। इन फायदों को जानकार आप खुद भी इसे बनाने से नहीं रोक पाएंगी। इन फायदों को पहचान लीजिए-
- नेचुरल तरीके से बनी ये वैक्स आपकी त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बना देगी।
- कई बार वैक्स करने के बाद त्वचा पर निशान पड़ जाते हैं लेकिन ये घर की वैक्स त्वचा का ख्याल रखती है। इसका गलत असर होता ही नहीं है जैसे रैश या संक्रमण।
- इससे बाल तो आसानी से निकलेंगे ही त्वचा को पोषण भी भरपूर मिल जाएगा।
- घर पर बनी वैक्स से बालों का बढ़ना भी थोड़ा कम होता है। इससे जब अगली बार आप वैक्स करेंगी तो बाल उतने बड़े नहीं होंगे, जितने आमतौर पर होते हैं।
- इससे त्वचा एक्सफोलिएट होती है। पोर्स खुलते हैं और त्वचा से गंदगी भी बाहर आती है।

वैक्स बनाएं ऐसे-
घर पर वैक्स बनाने के लिए सामग्री की सही मात्रा पता होना जरूरी है। सही मात्रा में सामग्री मिलाई जाएगी तो रिजल्ट भी अच्छा आएगा।
सामग्री-
चीनी- 1.5 कप
नींबू- आधा
पानी-1 कप
विधि-
- वैक्स बनाने के लिए आपको एक मोटे तले वाले बर्तन की जरूरत होगी।
- इस बर्तन को माध्यम आंच पर रखें।
- अब इसमें तीनों सामग्री डाल दें।
- इसको लगातार हिलाते रहें। इसको बिना रुके हिलना है इसलिए ये कम आपको भारी लग सकता है।
- शुरुआत में मिश्रण में बुलबुले से दिख सकते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ये मिश्रण गोल्डन ब्राउन नजर आने लगेगा।
- 10 से 15 मिनट बाद मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
- पूरी तरह से तैयार होने पर ये मिश्रण गाढ़ा भूरा हो जाएगा।
- इसको इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रहे कि मिश्रण ठंडा हो गया हो।
ये भी पढ़ें-
