परिवार में शादी-विवाह का समारोह घर के बुजुर्गो को एक बार फिर से उनके बीते दिन याद दिला देता है। नानी-दादी को ऐसे मौकों पर सिर्फ वही घड़ी याद आती है… जब वो दुल्हन बनी थीं और लोग उनकी खूबसूरती के कसीदे पढ़ रहे थे। इन खूबसूरत यादों को समेटते वक्त वह मन ही मन प्रसन्न होती हैं। ऐसे में इन यादों के संग यदि श्रृंगार का रस भी घुल जाएं तो गुजरा जमाना और भी खूबसूरत हो जाता है।
नोट :- इस उम्र में लाइट मेकअप ही जरूरी है क्योंकि मेकअप हैवी करने से साइन आॅफ एजिगं साफ नजर आने लगते हैं।
- मेकअप करने से पहले माॅइश्चराइजिंग प्री-बेस लगाएं, उसके बाद मेकअप की शुरूआत कीजिए। लाइट मेकअप के लिए लिक्विड फांउडेशन, सूफ्ले या मूज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ब्लशर के लिए बेहद साॅफ्ट व नैचुरल टोन वाले शेड्स को चुनें। मसलन पेल पिंक, बबलगम पिंक, लाइट कोरल या पेल ब्राउन।
- आंखों के मेकअप के लिए ग्लिटर बेस्ड आईशैडो का प्रयोग न कीजिए क्योंकि इससे रिंकल ज्यादा रिफ्लैक्ट होते हैं। आईशैडो के लिए शिमर बेस्ड लाइट कलर्स का प्रयोग कीजिए।
- उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों के आकार में भी बदलाव आता है। त्वचा में कुदरती नमी और लचीलेपन में कमी आने के कारण आंखें पहले से थोड़ी छोटी हो जाती हैं। ऐसे में लिक्विड आईलाइनर के बजाय पेंसिल आईलाइनर या फिर आईलैश ज्वाॅइनर का इस्तेमाल करना ठीक रहता है। यदि आई-लाइनर लगा रही हैं तो एक पतली सी लाइन लगाएं और ध्यान रखें कि वो ड्रापिगं न हो।
- आईब्रोज की शेप को लगभग नैचुरल ही रखें। इस उम्र में ऊपरी बरौनियों पर वाॅल्यूमाईजिंग मस्कारा का सिंगल कोट लगाना बेस्ट रहता है।
- होठों पर ब्राइट शेड की लिपस्टिक लगाकर आप ज्यादा यंग दिख सकती है। वैसे यदि आपके होंठ पतले हो गए हैं तो उन्हें मोटा दिखाने के लिए आपको एक खास तकनीक अपनानी होगी। मसलन लिपलाइनर से लिप्स के बाहर आॅउट लाइन करें और फिर उसके अंदर उसी कलर की लिपस्टिक लगाएं।भीनी सुगंध से अपनी यादों को जरूर महकाएं।
