शादियों का सीजन लौट आया है। ऐसे में लड़कियां अपने लुक्स को लेकर काफी परेशान रहती है लेकिन अब आपको अपने ब्राइडल लुक्स को लेकर किसी भी तरह से परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटिज के लुक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें देखते ही आप इनकी दीवानी बन जाएंगी। आापको याद होगा साल 2020 में कोरोना के चलते कई लोगों ने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी तो वहीं कई लोगों ने अपनी शादी को कोरोना के नियमों को ध्यान हुए की। इनमें से कई बी टाउन के सेलिब्रिटी भी शामिल थे। जिनके लुक्स को आप अपनी शादी में भी कैरी कर सकती है।

सना खान

मॉडल और एक्ट्रेस सना खान की शादी की चर्चा आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती है। सना गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ गुपचुप तरीके से शादी की। इस शादी की भनक तक मीडिया को सना ने नहीं होने दी। हालांकि शादी के बाद सना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इन तस्वीरों में सना दुल्हन के लिबास में रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में नजर आईं। इसमें सना ने बोल्ड आई मेकअप किया था।

काजल अग्रवाल

बाॅलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अदाओं में लोगों का दिल जितने वाली काजल अग्रवाल की शादी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चीत रही। काजल 2020 में ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी। अपनी शादी में काजल ने फैशन के नए ट्रेंड सेट किए। शादी के दिन काजल ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इसके अलावा काजल ने शादी में सुनीता शेखावत की डिजाइन की हुई ज्वैलरी पहनी थी। शादी के दूसरे फंक्शन में भी काजल के ड्रेस और लुक्स लोगों को काफी पसंद आए।

नेहा कक्कड़

साल 2020 की सबसे ज्यादा चर्चीत शादी रही नेहा कक्कड़ की। नेहा की शादी उनके फेंस के लिए बड़े शोक से कम नहीं थी। इसके अलावा नेहा की शादी कुछ इसलिए भी सोशल मीडिया पर छाई रही कि लोगों का मानना था कि नेहा ने अपनी शादी में बी टाउन की बड़ी एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को काॅपी किया था। हालांकि नेहा ने अपनी शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था।

मीहिका बजाज

साल की चर्चीत शादियों में शामिल साउथ इंडियन एक्टर राणा दग्गुबाती और मीहिका बजाज की शादी भी सोशल मीडिया पर काफी छाई रही। राणा दग्गुबाती ने अपनी गर्लफ्रेंड मीहिका बजाज के साथ शादी की। मिहिका ने अपनी शादी में क्रीम कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था। इसके साथ उनकी रेड कलर की हैवी एंब्रॉएड्री वाली चुन्नी थी। इसके अलावा शादी के दूसरे फंक्शन के दौरान भी मीहिका के लुक्स को लोगों ने काफी पसंद किया।

प्राची तेहलान

टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने भी अगस्त 2020 को दिल्ली के बिजनेसमैन के साथ शादी कर ली। अपनी शादी में प्राची ने रेड कलर के लंहगे के साथ हैवी ज्वैलरी को कैरी किया था। लोगों को प्राची का यह लुक काफी पसंद भी आया था।

यह भी पढ़े। 

करवा चौथ में दिखना है स्पेशल, तो ट्राई करें ऐसी ड्रेस

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com