टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेेस Hina khan इन दिनों हर किसी के दिलों पर छाई हुई है। हिना के फैशन सेंस से लेकर उनकी अदाएं तक उनके फेंस को दिवाना बना देती है। सालों तक टीवी पर सबकी चहेती बहू का किरदार निभाने के बाद अब स्टाइल आइकन बन चुकी है। अपने फैशन सेंस के साथ ही हिना खान अपने मेकअप लुक को लेकर भी काफी कॉन्शस रहती है। ऐसे में कई लड़कियां हिना खान के लुक को फॉलो करना भी काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी कहीं बाहर जा रही हैं तो हिना खान के इन मेकअप से इंस्पिरेशन लेकर रेडी हो सकती हैं।
सॉफ्ट मेकअप

हिना खान के इस लुक को आप किसी पार्टी से लेकर केजुअल लुक के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। इस लुक के लिए हिना खान ने मेकअप को सॉफ्ट रखा है। इस सॉफ्ट मेकअप लुक में हिना खान ने न्यूड आई मेकअप कैरी किया है। हिना ने न्यूड आईज के साथ ब्लैक लाइनर को अप्लाई किया है और इसे न्यूड दिखाने के लिए लोअर आईलाइन में हिना ने व्हाइट काजल का इस्तेमाल किया है। इस लुक के लिए आप न्यूड लिपस्टिक शेड का ही इस्तेमाल करें।
पिंक आईज

अपने इस मेकअप लुक के लिए हिना खान ने अपनी आंखों को बोल्ड लुक दिया है। इसके लिए हिना खान ने पहले बेस आईशैडो अप्लाई किया। इसके बाद आईज की इनर कार्नर पर पिंक आईशैडो का इस्तेमाल किया है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए हिना ने आईशैडो के साथ थिन ब्लैक आईलाइनर का इस्तेमाल किया है। अब लास्ट में उन्होंने अपने लैशेस पर मस्कारा यूज किया हैै।
अगर आपको क्रिएटिव पसंद है तो हिना खान का यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक में हिना ने आईलिड पर गोल्ड आईशैडो अप्लाई किया। इसके साथ आउटर कार्नर पर ग्रीन आईशैडो का यूज किया है। इसके साथ ही हिना ने अपने आई की लोअर लाइन पर ब्लू आईलाइनर का इस्तेमाल किया। हिना ने अपर आईलाइनर और काजल में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया है।
पार्टी मेकअप

पार्टी के लिए आपको रेडी होने के लिए हिना के इस मेकअप लुक से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं मिल सकता है। अपना बेस मेकअप यूज करने के बाद आप अपनी आंखों के लिए हिना की तरह आईलिड पर ब्लू आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं लोअर आईलाइन पर उन्होंने ब्लैक काजल लगाया और बाहर की तरफ ब्लू आईलाइनर का इस्तेमाल किया।
सॉफ्ट आईज

इस लुक के लिए आपको अपना मेकअप भी सॉफ्ट रखना होगा। अपने सॉफ्ट मेकअप के साथ आप लाइट पिंक आईशैडो को इस्तेमाल कर इसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसके साथ ही आप ब्लैक आईलाइनर और काजल से अपने आई मेकअप को कंपलीट कर सकती हैं। इस लुक के लिए आप ब्लशर का इस्तेमाल करना ना भूलें। पिंक ब्लशर इस लुक में आपको और भी ज्यादा स्टनिंग बना देगा। इसके साथ आप लाइट पिंक लिपस्टिक भी अप्लाइ कर सकती हैं।