मानसून के आते ही सभी का दिल खुशी से झूम उठता है। लेकिन मानसून में स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय पर त्वचा चिपचिपी हो जाती है, फाउंडेशन के पैचेज पड़ जाते हैं, काजल फैल जाते हैं और आपके बाल बिखर जाते हैं। मानसून के मौसम में मेकअप करने से पहले खास ध्यान देना चाहिए कि क्या लगाए और कैेसे लगाए।
- बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा उमस होती है, जोकि चेहरे पर बार बार पसीने का आना और मेकअप का धूल जाना। इसलिए हम आपको सलाह देगें कि चेहरे पर पहले वाटरप्रूफ बेस लगाए और ऊपर से हलके हाथें से लूज पाउडर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर मेकअप को सेट कर देगा।
- हर महिला नेचुरल लूक पसंद करती हैं। नेचुरल लूक पाने के लिए आप ब्लशर पाउडर वाला इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर लम्बे समय तक टिका रहेगा। आप अपने चेहरे के अनुसार ब्लशर के कलर को चुने। आप पिंक या पीच कलर चुन सकते हैं। ब्लशर को आप अच्छे से ब्लैंड कर लें इससे नेचुरल लूक आएगा।
- जब भी खूबसूरती की बात होती है तो सबसे पहले आंखो की बात की जाती है। लेकिन बारिश में आंखो को काला काला करने वाला आंखो का मेकअप होता है, तो आप खास ध्यान दें कि वाटरप्रूफ आई मेकअप इस्तेमाल करें। महिलाएं इस मौसम में ब्राईट रंग का इस्तेमाल करें।
- आज कल नियोन कलर काफी ट्रेंड में है, और आप नियोन कलर की लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको एक अट्रैक्टिव लूक देगा। इस समय ऑरेंज, रेड, पिंक अलग अलग शेड्स में मार्केट में आपको मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि आप मेकअप न्यूड यानि सिंपल रखें।
- बालों कि बात कि जाए तो इस मौसम में बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं। अगर आपने बाल को खुले रखें हैं तो वह बिखर भी जाते हैं और साथ ही में बेजान से हो जाते हैंं। इसके लिए आप पाउडर को बालों के अंदर लगाए इससे बालों की ऑयलनेस खत्म हो जाएगी और आप बारिश के मौसम में पॉनीटेल या जूड़ा बनाए।
ये भी पढ़ें-
