हर महिला खूबसूरत तो होती हैं लेकिन उस खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम मेकअप करता है। आज हम ऐसे ही कुछ टिप्स देंगे जिससे आपका मेकअप आपके चेहरे पर ज्यादा देर टिकेगा।

  • फेस को मेकअप के लिए तैयार करने के लिए बर्फ को मलमल के कपड़े में बांधकर इसे चेहरे पर 5 मिनट तक लगाएं। ऐसा करने से बर्फ आपके फेस के एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को हटा देगी।
  • चेहरे को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है इसलिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह आपके स्किन के ऑयल को बढ़ाएगा नहीं बल्की आपके फेस को हाईड्रट करेगा।
  • मॉइश्चराइजर के बाद फेस पर प्राइमर जरूर लगाएं। क्योंकि यह आपके मेकअप को स्किन पर ज़्यादा देर तक टिका कर रखेगा। इसके बाद ही फाउंडेशन आदि लगाएं।
  • फाउंडेशन के बाद पाउडर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। ताकि पाउडर आपका फेस ऑयल सोख सके। लिक्विड पसीने में बहेगा और गर्मी में इससे बनी हेवी लेयर फेस ऑयल में मिलकर चेहरे को चिपचिपा दिखाएगी। अगर आपको  फाउंडेशन इस्तेमाल करना ही है तो वॉटरप्रूफ या फिर सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। ये ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं ड्राय और नॉर्मल स्किन वालों के लिए सीसी क्रीम बेस्ट ऑप्शन है।
  • आइशैडो लगाने से पहले अपने ब्रश को पानी में एक सेकेंड डुबो कर निकालें। फिर इस ब्रश से आइशैडो लगाएं। इससे आपका आइशैडो ज़्यादा वक्त के लिए टिका रहेगा। साथ ही आपका पूरा मेकअप आइशैडो से लेकर ब्लश या हाइलाइटर तक, सभी कुछ ब्रश की मदद से लगाएं। स्पॉन्ज को अवॉइड करें क्योंकि गर्मियों में पसीना या ऑयल स्पंज में मिलकर आपके पोर्स को बंद करेगा।
  • वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। वॉटर प्रूफ या फिर लिक्विड आइलाइन की जगह आइशैडो लगाएं। ब्लैक या डार्क कलर के आइशैडो को एक बार लगाने के बाद ब्रश से झाड़ लें। उसके बाद एक लेयर फिर लगाएं। इससे वो ज़्यादा वक्त टिकेगा।
  • काजल फैल जाने से भी महिलाएं परेशान होती हैं। इसके लिए काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे और आइलिड्स पर पाउडर लगाएं। इससे ये जल्दी नहीं फैलेगा।
  • लिपस्टिक को पूरे दिन टिकाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक के पहले कोट को पाउडर से रब करें, खासकर साइडों से। इसके बाद एक और कोट लिपस्टिक लगाएं। गर्मियों में लाइट लिपस्टिक ही लगाने की कोशिश करें।
  • मेकअप पूरा होने के बाद एक बार फेस पर सेटिंग स्प्रे जरूर करें। इससे आपका मेकअप सेट रहेगा।

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।