मेकअप करना भी एक कला की तरह हो चुका है। इस कला के हर चेप्टर को जब तक अच्छे से न पढ़ा जाए, तब तक मानिए कि ये कला अधूरी ही है। इसके पाठों में न्यूड मेकअप आता है तो एचडी मेकअप भी। खास बात ये है कि गोल चेहरे के लिए भी अलग तरह से मेकअप किया जाता है। ऐसा मेकअप जिसमें चेहरा खराब नहीं लगे बल्कि इसका बेस्ट लुक निखर कर सामने आए। जानकार मानते हैं कि भरे हुए गाल और गोल चिन परेशानी नहीं है बल्कि ये प्लस पॉइंट है। ऐसा चेहरा पतले चेहरे की तुलना में लंबे समय तक जवान लगता है। इस चेहरे के फीचर्स भी बहुत सॉफ्ट होते हैं। बस थोड़े मेकअप से चेहरे का पूरा स्ट्रक्चर उभर कर आ जाता है। गोल चेहरे के मेकअप के लिए कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। इन टिप्स को पहचान लीजिए-
चेहरे को समझना-
आपके चेहरे का आकार गोल है या नहीं, इसको भी समझना होता है ताकि मेकअप करने का तरीका समझा जा सके। इस गोल चेहरे की कुछ ख़ासियतें होती हैं जैसे-गोल चिन, भरे हुए गाल और चबी लुक। हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा ऐसा ही है। इस चेहरे को बेहतर लुक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
आंखों का मेकअप-
गोल चेहरा है तो आंखों का अच्छा मेकअप करके चेहरे पर और निखार लाया जा सकता है। राउंड फेस वाली लड़कियों को गाढ़े शेड चुनने चाहिए, जैसे ब्राउन, ब्लैक, डीप ब्लू और बैंगनी। आईब्रो को आकार दें और इसको फिल भी करें। इस चेहरे पर एंगल्ड आईब्रो अच्छी लगती हैं। इससे चेहरे थोड़ा लंबा लगता है। 
ब्रोंजर हो ऐसा-
राउंड फेस पर ब्रोंजर कमाल करता है। इससे चेहरे थोड़ा पतला लुक देता है। इसको गाल के बीचोंबीच और जबड़े के आस-पास लगाएं। ऐसा पाउडर ब्रश के साथ करें, इससे चेहरे को डिफ़ाइंड लुक मिलेगा और चेहरे को सॉफ्टर लुक मिलेगा। 
कॉन्ट्यूरिंग भी देगी बेस्ट रिजल्ट-
अपनी चीकबोन्स को महसूस कीजिए। आपको यहीं से कॉन्ट्यूरिंग की शुरुआत करनी है। जितना ऊंचाई तक आप शेड अप्लाई करेंगी, उतना ही आपके चीकबोन्स शार्प लगेंगे। आप फाउंडेशन का डार्क शेड ले सकते हैं। इससे चेहरे पर थोड़ा स्लिमर लुक आएगा। 
ब्लश ऑन हो जाए ऑन-
ज़्यादातर गोल चेहरे वाली लड़कियां ब्लश ऑन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। उनको लगता है, ऐसा करने से उनका चेहरा और फूला हुआ लगेगा। जबकि ऐसा नहीं होता है। ये पूरी तरह से कॉस्मेटिक एप्लीकेशन पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको ब्लश ऑन के वार्मर और मेट कलर्स चुनने होंगे। ब्लश ऑन को चीकबोन्स के नीचे लगाएं। इससे चेहरे की गोलाई थोड़ी कम लगेगी। 
लिपस्टिक पर भी हो ध्यान-
राउंड चेहरे के लिए लिपस्टिक के कुछ खास शेड चुनने होते हैं। ये शेड ऐसे होने चाहिए कि आपके चेहरे की गोलाई से लोगों का ध्यान हटे। आपको बेरी या डीप रेड का चुनाव करना होगा।