Makeup looks
Celebrity Makeup looks

Makeup Looks: भला कौन सी लड़की नहीं चाहती कि वह खूबसूरत दिखें, लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए ना जाने कितने जतन करती है। खास ऑकेजन हो तो लड़कियां मेकअप करना नहीं भूल सकती। मेकअप के लिए आपको उसकी थोड़ी बहोत समझ होना भी जरुरी है। ऐसे में जब किसी खास मौके पर जाने की बात हो तो आप सिर्फ पार्लर के भरोसे तो नहीं रह सकती। ऐसे में आप अपने पसंदीदा एक्ट्रेस के बोल्ड मेकअप लुक को भी फॉलो कर सकती है। अपने किसी खास ऑकेजन के लिए आप खूबसूरत दिखना चाहती है तो अब आप अपनी इन पसंदीदा एक्ट्रेस के लुक पर एक नजर जरुर घुमा लें। 

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukon
Deepika Padukone

बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का यह बोल्ड मेकअप लुक आप भी आजमा सकती हैैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मूवी 83 के प्रमोशन के दौरान दीपिका रेड कार्पेट पर ट्रेंडिंग डबल विंग्ड आई लाइनर लुक में नजर आई थी। डबल विंग्ड आई लाइनर के साथ सॉफ्ट पिंक लिप और हाइलाइटेड चीकबोन्स लेयर किया।

आलिया भट्ट

Alia Bhatt
Alia Bhatt

पार्टी में बोल्ड मेकअप के लिए आप आलिया भट्ट के इस लुक को कैरी कर सकती है। आलिया ने इस लुक में म्यूट मैट ब्राउन लिपस्टिक अप्लाई की है। इसके अलावा आलिया ने स्टेटमेंट आइब्रो के लिए उन्हें ब्राउन ब्रश किया है।

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora
Malaika Arora

फिटनेस के साथ ही मलाइका अरोड़ा के बोल्ड मेकअप लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद है। आप भी मलाइका के इस लुक को फॉलो कर सकती है। मलाइका ने अपने इस मेकअप लुक को शाइनी रखा है। इसके लिए आप रेड लिपस्टिक और आईलैशेज के एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही शाइन के लिए मलाइका ने हाइलाइटर का भी इस्तेमाल किया हैै।

सोनम कपूर

Sonap Kapoor
Sonam Kapoor

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर के मेकअप लुक भला किसे पसंद नहीं हैै। पार्टी में सबसे हटके दिखने के लिए आप भी सोनम की तरह स्मोकी आईमेकअप का इस्तेमाल कर सकती है। इस लुक में सोनम ने पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया।

नेहा धूपिया

Neha Dhupia
Neha Dhupia

नेहा धूपिया अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही अपने बोल्ड लुक के लिए भी काफी चर्चा में रहती है। अगर आप भी अपनी आप को एक बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप नेहा के इस लुक को अपना सकती हैै। इस लुक में आप भी नेहा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha

अपने दबंग अंदाज के साथ ही आप सोनाक्षी अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी जानी जाती है। किसी भी पार्टी में सुंदर दिखने के लिए आपको सोनाक्षी का यह मेकअप लुक एक बार जरुर देख लेना चाहिए। इस लुक में सोनाक्षी ने मैटेलिक ग्रे आईज को अपनाया है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने लिप्स पर पिंक कलर की लिप्सटिक का इस्तेमाल किया हैै।

जैकलीन फर्नांडीज

Makeup looks
Jacqueline Fernandez

पार्टी की जान बनने के लिए जैकलीन का यह मेकअप लुक काफी हैै। इस लुक के लिए आप लाइट आई शैडो को अप्लाई कर सकते हैं। जैकलीन ने इस लुक के दौरान अपने होठों पर न्यूड लिप्सटिक का इस्तेमाल किया। जिसे ग्लॉस के साथ उन्होंने शाइनी रखा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment