Makeup Ideas Look: शादियों के मौसम में महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और इसलिए अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप पर भी उतना ही ध्यान देती हैं।
क्रिएट करें सॉफ्ट लुक

शादी के मौके पर दिन व शाम के समय एक ही लुक कैरी अच्छा विचार नहीं है। अगर आप दिन के समय तैयार हो रही हैं तो ऐसे में सॉफ्ट लुक कैरी करना सही रहेगा। डे टाइम में आप पिंक व पीच जैसे कलर्स चुन सकती हैं। यह कलर्स किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।
ड्यूल टोन से क्रिएट करें स्मोकी आइज

शादी वाले दिन महिलाएं हैवी लुक क्रिएट करना चाहती हैं और इसलिए स्मोकी आइज मेकअप लुक अप्लाई करती है। हैवी लुक के लिए अगर आप स्मोकी आइज मेकअप करना चाहती हैं तो ब्लैक या ब्राउन की जगह डबल कलर का इस्तेमाल करें। ब्लू व ग्रीन कुछ ऐसे शेड्स हैं, जिनका स्मोकी आइज लुक काफी अच्छा लगता है।
मेकअप के साथ एक्सेसरीज पर भी दें ध्यान

जब बात मेहंदी या बैचलर पार्टी की हो तो मेकअप के साथ-साथ आप अपनी एक्सेसरीज पर भी उतना ही ध्यान दें तभी आपका लुक अच्छा लगेगा। मसलन, अगर लाइट मेकअप के साथ अगर आप स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनती हैं तो आपका लुक बेहद अच्छा लगता है। यह जरूरी नहीं है कि आप फेस्टिवल में हैवी ज्वेलरी ही कैरी करें। लहंगे के साथ झुमके, चांदबाली या फिर लंबा हार भी आपके लुक को खास बनाएगा। हालांकि, यह ध्यान दें कि एक ही स्टेटमेंट एक्सेसरीज को कैरी करें। एक साथ बहुत अधिक एक्सेसरीज भी आपके लुक को बिगाड़ सकती हैं।
अगर उम्र है अधिक
मैच्योर लुक के लिए हमेशा बैलेंस मेकअप करें। ये आपकी गरिमा को बनाए रखता है। मसलन चेहरे पर रिंकल्स या डार्क सर्कल्स आदि हैं बोल्ड व हैवी मेकअप करने से बचें। चूंकि हैवी फाउंडेशन की लेयर लगाने से चेहरे की झुर्रियां अधिक दिखाई देंगे। बेहतर होगा कि आप फाउंडेशन की एक हल्की लेयर लगाएं और मेकअप के दौरान न्यूड कलर का इस्तेमाल करें। साथ ही हाईलाइटर का भी बहुत अधिक इस्तेमाल करने से बचें।
