आईशैडो, मेकअप का एक ऐसा पार्ट है, जिसके बिना अब मेकअप अधूरा ही समझा जाता है। इसमें प्रयोग भी बहुत हो रहे हैं। कभी स्मोकी आई तो कभी सिर्फ पिंक का कमाल। न जाने कितने तरह के रंगों में आईशैडो लगाई जा रही हैं। एक आईशैडो से अनगिनत रूप भी दिए जा रहे हैं। ये अगर अच्छे से लग गई तो मानिए कि आपका मेकअप भी अच्छा होगा ही। बस इसी सोच के साथ सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने भी कुछ स्पेशल लुक बनाए हैं। आप इन पर नजर डालिए, यकीनन आपको आईशैडो के ये खास अवतार जरूर पसंद आएंगे। आईशैडो के अलग-अलग शेड्स पर नजर डालिए, ये आपको जरूर पसंद आएंगे-

ट्रेडीशनल लुक सिंपल आई शैडो–
ट्रेडीशनल लुक पर आईशैडो का ये लुक जरूर ही अच्छा लगेगा। ये बिलकुल सिंपल शेड में इस्तेमाल हुआ बेस्ट आईशैडो लुक हो सकता है। इसमें ब्राइट रंगों का इस्तेमाल नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इनके साथ आप बेहतरीन लगेंगी और आपकी छवि भी अलग नजर आएगी।

सिल्वर की चमक–
इस आईशैडो में सिल्वर इफेक्ट दिया गया है। आपको ये सफेद भी लगेगा। इस शैडो को सफेद ड्रेस के साथ या फिर पेस्टल रंगों के कपड़ों के साथ लगाएं तो आपका लुक खिल कर आएगा। इससे लुक थोड़ा बोल्ड भी आएगा।

पिंक और स्टोन का मेल–
इस आईशैडो में लिड पर हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल हुआ है। जबकि ब्रो बोन पर सिल्वर स्टोन लगा गए हैं, जिनको अपर लैश लाइन तक लगाया गया है। इस आईशैडो के बाद आपको किसी भी दूसरे मेकअप पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

नीला–नीला–
नीले रंग का इससे अच्छा इस्तेमाल मेकअप में किसी दूसरी तरह से नहीं हो सकता है। इसमें इसमें क्रीज पर सी ग्रीन कलर का भी इस्तेमाल हुआ है। इसको ब्लू ड्रेस के साथ मैच करना अच्छा रहेगा।

खिली–खिली आंखें–
पीले रंग को इस आईशैडो में आउटर वी और क्रीस के साथ ब्रो बोन पर भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ हल्के पिंक कलर का इस्तेमाल लिड पर किया गया है। ये कलरफुल होते हुए भी काफी सिंपल लुक वाला मेकअप है।

रंगों का ये मेल–
सच में रंगों के इस मेल को आपने आईशैडो पर शायद ही कभी देखा हो। इसमें टियर डस्ट से होते हुए ब्रो बोन के पास तक सी ग्रीन कलर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ लिड पर नारंगी रंग को लगाया गया है। रंगों का ये मेल आपने शायद ही कभी आईशैडो में देखा हो।

बेसिक रंग–
आईशैडो के इस शेड में बहुत बेसिक रंगों का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन सादगी के साथ भी ये शेड बहुत अच्छा लग रहा है।

चॉकलेटी आंखें–
आंखों का चॉकलेटी अंदाज आपको जरूर भाएगा। इसमें पूरी लिड पर चॉकलेटी कलर किया गया है, जो आंखों का लुक बेहतरीन कर देता है।

गुलाबी का सुरूर–
गुलाबी रंग वैसे भी लड़कियों पर अच्छा लगता है। आईलिड पर गुलाबी का इस्तेमाल इस लुक को एक रंग के साथ ही पूरा कर देता है। इसमें आप गुलाबी ही नहीं बल्कि ब्लैक कलर के कपड़े पहनेंगी तो भी अच्छा लगेगा।
ये भी पढ़ें-
