लेकिन हर कोई नेचुरल ग्लो और ब्यूटी पाना चाहता है। इसके पीछे का कारण यह है कि नेचुरल चीजे आपके चेहरे को हेल्थी और स्वस्थ रखता है। और सभी को पता है कि खूबसूरती कुदरत की देन है, तो फिर क्यों न इसे घरेलू चीजों व जड़ी- बूटियों से ऐसे संभाले कि इसकी खूबसूरती हमेशा बरकरार रहे।  

  • एक चम्मच शहद में अंडे की सफेदी मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर मलें। आठ दस मिनट लगा रहने के बाद इसे धो डालें।
  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच गुलाबजल और चार चम्मच दही मिलाकर फेस पर लगाए। इसे 15-20 मिनट तक फेस पर लगाए। उसके सादे पानी से धो लें।
  • एक टमाटर के गुद्दे में बेसन मिला लें। चेहरे पर 10 मिनट लगाने के बाद उसे गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो केवल टमाटर का गुद्दा भी लगा सकते हैं।
  • एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल लेकर दो चम्मच ताजा मलाई में मिलाइए। दस मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गर्म पानी में भिगोई रूई से उसे साफ कर दें।
  • एक चम्मच चंदन पाउडर के साथ गुलाबजल मिलाकर फेस पर लगाए। 15 मिनट बाद इसे धो लें। आप चाहे तो गुलाबजल के साथ एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • पपीते का गुदा दो चम्मच और उसमें दस बूंदे नींबू की डाल कर उसे अच्छी तरह मसलें। इससे चेहरे पर अच्छी तरह मल लें और बीस मिनट बाद धो डालें।
  • दो चम्मच बारीक पीसी हुई मसूर की दाल और दूध मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। इसे फेस पर 10-15 मिनट तक लगाए फिर इसे धो लें।
  • पके हुए केले को मसलकर एक चम्मच ग्लिसरीन मिला लें और उसे अच्छी तरह फेटें | इस मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर लगाएं | सूखने पर इस मास्क को ऊपर से नीचे की दिशा में निकाल लें।
  • थोड़े से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें।
  • एक बड़ा चम्मच शहद लेकर उसमें पंद्रह बूंदे संतरे के रस की मिलाएं। एक चम्मच मुल्तानी मिटटी तथा एक चम्मच गुलाबजल लेकर इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद धो लें।
  • पुदीने के जूस में हल्दी पाउडर मिलाकर 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर मॉयस्चराइजर लगा लें।
  • एक बड़ा चम्मच मकई का आटा, बादाम, जैतून का तेल अथवा ताजा मलाई लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। चेहरे वर लगाने के दस मिनट बाद अच्छी तरह से धो डालें।

 

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।