bollywood style eye makeup

हर लड़की का सपना होता है खूबसूरत दिखना। लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। कुछ ज्यादा मेकअप कर लेती है तो कुछ को मेकअप करना ही नहीं आता है। वहीं कई लड़कियां तो नार्मल मेकअप  हो गई है। यदि आप भी अपने मेकअप के स्टाइल से बोर हो गई है या फिर कुछ हैट कर मेकअप करना चाहती है तो आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस द्वारा किए गए मेकअप और टिप्स बताने जा रहे है। दरअसल, अगर आप भी एक्ट्रेसेस की तरह ब्यूटीफुल और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि आपकी फेवरेट हीरोइन्स घर से निकलने से पहले कैसे मेकअप करती हैं। क्योंकि उनके आइडियाज आपके लिए मददगार साबित हो सकते है।

वैसे तो आप सभी जानते ही होंगे की हर एक्ट्रेस की खूबसूरती के पीछे उनके मेकअप आर्टिस्ट का हाथ होता है। उनकी की वजह से वह इतनी क्यूट और खूबसूरत दिखाई देती है। लेकिन ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेस है जो खुद भी मेकअप करना पसंद करती है और उनके मेकअप स्टाइल को फैंस बेहद पसंद करते है। वहीं आपको बता दे, कोई सी भी एक्ट्रेस हो जैसे दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, करीना कपूर ये सब घर से बाहर जाते समय या फिर एयरपोर्ट जाते समय थोड़ा सा ऑय मेकअप जरूर करती है। जिसकी वजह से ये हर समय बेहद खूबसूरत नजर आती है। अगर आप भी इनके मेकअप की कुछ टिप्स लेना चाहती है तो इस खबर को आखिरी तक जरूर पढ़े।

सिंपल ऑय मेकअप –

आपको बता दे, अपनी आँखों को स्मोकी दिखाने के लिए आप करीना का यह आई मेकअप आप भी अपना सकती है। इससे आपकी आंखें बहुत सुन्दर और नशीली दिखेंगी जिसकी वह से लोग आपके इस मेकअप को खूब पसंद करेंग। वहीं अगर आप को ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है तो आप सिर्फ अपनी आंखों पर मोटा मोटा काजल और आईलाइनर लगा कर भी अपनी आखो को सुन्दर बना सकती है। कई एक्ट्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी आंखों पर काजल और ऑय लाइनर लगाना ही पसंद करती है। ये लुक सबसे बेहतरीन लुक में से एक माना जाता है हर कोई इस मेकअप को असानी से ट्राय कर सकता है।

स्मॉकी ऑय मेकअप –

bollywood style eye makeup
ऑय मेकअप के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक, इन ब्रश का करें इस्तेमाल 6

अगर आपको अपनी आंखें और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाना है या आप किसी पार्टी में जा रही है तो आप सोनम कपूर के इस स्मॉकी ऑय मेकअप को जरूर ट्राय करें। उन्होंने अपनी आंखों पर न्यूड मेकअप किया है साथ ही न्यूड कलर की लिपस्टिक अपने लिप्स पर लगा रखी है। उनका ये लुक हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। आपको भी पसंद है गोल्डन कलर तो एक बार जरूर ट्राय करें।

bollywood style eye makeup
ऑय मेकअप के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक, इन ब्रश का करें इस्तेमाल 7

डेंस ब्लैक कलर स्मॉकी ऑय मेकअप –

bollywood style eye makeup
ऑय मेकअप के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक, इन ब्रश का करें इस्तेमाल 8

अगर आपको ब्लैक ड्रेस पहनना है और उसके लिए आप कुछ अट्रैक्टिव मेकअप के लिए सर्च कर रही है तो आप डेंस ब्लैक ऑय मेकअप को ट्राय कर सकती है। आपको बता दे, नेहा दुपिया ने इस तस्वीर में ब्लैक ड्रेस के साथ स्मॉकी ऑय मेकअप किया हुआ है। साथ ही उन्होंने अपनी आंखों पर ऑय लैशेस भी लगा रखे है। अगर आप भी ये लुक पसंद कर रही है तो इसको एक बार जरूर कैरी करें।

मेटेलिक ग्रे स्मॉकी ऑय –

bollywood style eye makeup
ऑय मेकअप के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक, इन ब्रश का करें इस्तेमाल 9

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंह अपनी खूबसूरती के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। वह बिना मेकअप के घर से बाहर कदम नहीं रखती है। जैसा की आप देख सकते है इस तस्वीर में सोनाक्षी ने मेटेलिक ग्रे स्मॉकी ऑय मेकअप किया हुआ है। वह आए दिन मेकअप में कुछ ना कुछ यूनिक ट्राय करती है। इस मेकउप के साथ सोनाक्षी ने पिंक कलर की लिपस्टिक भी लगा रखी है जिसकी वजह से उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। आप  लुक को आसानी से कैरी कर सकती है।

ऑय मेकअप के लिए अपनाएं ये खास टिप्स –

स्मॉकी ऑय मेकअप के लिए आप स्मॉल ट्रैपर्ड ब्लैंडिंग ब्रश का उपयोग करें। दरअसल, इसके टेपर्ड टिप की मदद से आप आंखो के बाहरी किनारे और क्रिज पर कई गहरे रंग आसानी से लगा सकते है।

फ्लैट शदर ब्रश को आप ऑयशैडो के लिए इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी आंखों पर कलर अच्छे से फैलता है। इसको आप अपने मेकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

 राउंडेड ब्लैंडिंग ब्रश को आप बहुत आसानी से इस्तेमाल कर सकती। है ये ब्रश आंखो पर आइलिड के क्रीज़ पर ट्रान्ज़िशन कलर को ब्लेंड करने में मदद करता है। इस ब्रश से दोनो रंगो को ब्लेंड करके इनके बीच की लाइनो को मिलाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े

पति पत्नी दूसरा बच्चा कब प्लान करें