आई मेकअप, यानि चेहरे को नया रूप देता मेकअप। चेहरे को बिलकुल अनोखा रूप देते इस मेकअप को अगर सलीके से और ट्रेंड के हिसाब से किया जाए तो मानिए आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। फिर बाकी चीजें नॉर्मल हों, तो भी चल जाएगा। इसके लिए आपको फ़ैशन वर्ल्ड के ट्रेंड्स को समझना होगा। आपको आंखों को ट्रेंड्स के हिसाब से सजाना होगा। कभी ये रंग तो कभी वो रंग, कभी ये ब्रश तो कभी वो ब्रश लेकर कैनवास की तरह पूरी रुचि के साथ रंगना होगा आंखों को। ड्रेस से मैच करती आंखें हों या कॉन्ट्रास्ट रंग में सजी, ट्रेंड के हिसाब से सजी आंखें सभी को अच्छी ही लगेंगी। इन ट्रेंड टिप्स पर नजर डालिए-

जैसा आईशैडो, वैसा काजल

आमतौर पर आप क्या करती हैं? आईशैडो, आई लाइनर और काजल। लेकिन अब आप कुछ अलग कीजिए, जिस भी रंग का आई शैडो आपने लगाया है, उससे ही काजल की जगह से जरा नीचे लगाइए। आप आईशैडो से एक शेड हल्का भी इस जगह पर लगा सकती हैं। 

 

रात के लिए मिडनाइट आइज

ये एक ऐसा आई मेकअप है, जो रात की पार्टी में किसी भी ड्रेस के साथ बेहतरीन लगेगा। इसके लिए गाढ़े नीले रंग का शेड आईलिड पर लगाएं। इसी रंग को लोअर लैश लाइन पर भी लगाएं। इसके बाद शिमरी मीडियम ब्लू शेड को किनारों पर लगा कर ब्लेंड कर दें। इसके बाद मस्कारा लगा लें। 

 

स्मोकी आइज, हमेशा वाला ट्रेंड

स्मोकी आइज एक ऐसा मेकअप है, जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है बल्कि गुड लुक्स की गारंटी देता है, वो अलग। इसमें मेट के बहुत सारे शेड के साथ शिमरी शेड को मिलाकर लुक तैयार किया जाता है। ये आंखों के हर शेप पर अच्छा लगता है। 

हाईलाइटर है ट्रेंडी

इसमें किसी ऐसे रंग का इस्तेमाल किया जाता हाई, जो पहली बार में ही सामने वाले का ध्यान खींच लेती हैं। ऐसे रंगों में नियोन, पीला, ब्राइट पिंक और लाइम ग्रीन जैसे रंगों को शामिल किया जा सकता हाई। हाईलाइटर आइज के लिए आपको इन्हीं रंगों को आईशैडो की जगह लगाना होगा। ज्यादा इंटेनसिटी के लिए आपको आईशैडो के नीचे प्राइमर भी लगाना होगा। 

आई लाइनर हो सफ़ेद

आंखों की ब्राइटनेस बढ़ानी है तो सफ़ेद आईलाइनर आपके खूब काम आ सकता है। इससे दो और फायदे भी होते हैं। एक तो आंखें को बड़ा लुक मिलता है दूसरे आम ब्लेक आईलाइनर से भी निजात मिल जाती है।

 

मटेलिक आई शैडो

चाहे आप एक ही रंग से मटेलिक लुक देने की कोशिश करें या फिर दो रंगों का इस्तेमाल करें, ये लुक बेहतरीन लगता ही है। इस एक आई मेकअप के साथ आपको बोल्ड लुक मिलेगा। 

स्मज आई लाइनर

आपके अंदर के रॉक स्टार को बाहर लाना है तो स्मज आई लाइनर आप पर बहुत अच्छा लगेगा। 

 

ये भी पढ़ें-

रामलला की अयोध्या नगरी में अगर जाएं,तो इन स्थानों को देखना न भूलें