प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के चर्चों के बारे में तो क्या ही कहना। देश से लेकर विदेशों तक में प्रियंका का जलवा कायम हैै। प्रियंका की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उनके होंठ भी बेहद खास हैै। दरअसल प्रियंका हमेशा अपने आउटफिट और लुक के हिसाब से ही लिप्सटिक चुनती है।

प्रियंका के पास अपने फैशन और स्टाइल से अपने लिप कलर्स को मैच करने का गजब ही सेंस ही है। अब भला कौन नहीं होगा जो उनके लिप्सटिक शेड्स को ट्राय ना करना चाहेगा, लेकिन उनकी कीमत कई लोगों के लिए उनके बजट से बाहर हो सकती है। ऐेसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शेड्स के बारे में जानकारी लाए हैं जो कि आपके बजट में तो होंगे ही साथ यह बिलकुल प्रियंका चोपड़ा की तरह ही होगे।

प्रियंका चोपड़ा ने काॅफी विद करण शो में ब्रिक-टोन्ड न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। जिसके विकल्प में आप ब्राउन के इस ब्रिक टोन के लिए ये रस्टी लिपस्टिक को ट्राय कर सकते हैं। ये कलर डस्की और डार्क स्किन टोन्स वाली लड़कियों पर बेहद अच्छी लगेगी। ये आपके कॉमप्लेक्शन को डल दिखाने की जगह खूबसूरती से निखारेगी।

आपको याद होगा हाल ही में प्रियंका ओपरा विनफ्रे के शो पर वॉर्म, पीची लिप कलर की लिप्सटिक कैरी किए आई थी। इस लिप शेड को अपनाने के लिए आपको एक ऐसे प्रोडक्ट की जरूरत होगी जिससे बहुत ज्यादा कलर इकट्ठा ना होता हो। इसके टेराकोटा अंडरटोन्स की वजह से ये मीडियम और डस्की स्किन टोन्स पर यह कलर बहुत अच्छा लगता है।

प्रियंका के इस लुक में उन्होंनेे एक स्पाइसी, वॉर्म न्यूड लिप कलर्स को चुना है। इसके लिए आप मैबलिन चीली न्यूड को ट्राय कर सकती हैै।

प्रियंका के इस मॉव शेड वाली न्यूड लिपस्टिक्स के लिए आप ये पिंक-टोन्ड न्यूड लिपस्टिक चुन सकती है।

प्रियंका के इस न्यूड शेड के लिए आप ये मिल्क चॉकलेट और पीच टोन्स का मिक्स कलर्स चुन सकती है।

प्रियंका के इस लिप कलर के लिए आप इस इस कैरेमल लिपस्टिक का चयन कर सकती है। इसमें पीच, ऑरेंज, रेड और ब्राउन के खूबसूरत अंडरटोन्स हैं। जो कि सभी स्किनटोन्स पर अच्छे लगते हैं।

प्रियंका का यह पिंक लेमनेड शेड के लिए आप पंच-पिंक न्यूड ट्राय कर सकती हैं। इसे अप्लाई करने के बाद अगर आप टिशू से ब्लॉट कर लें तो इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

यह भी पढ़े। 
Filmi Buzz – घर में ऑनलाइन ही देखें ये मजेदार फिल्में, मूड हो जाएगा बिल्कुल फ्रेश
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com