दीपिका के ऑरेंज लिप्स और ब्रोंज आई मेकअप 

इस मेकअप का हाईलाइट पॉइंट है ऑरेंज लिप कलर। ब्रोंज और ऑरेंज का मेल हमेशा बेहतरीन लगता है। आंखों पर ब्रोन्ज़ शैडो साथ ही बुशी आई ब्रोज़ इस लुक को बहुत अच्छा और हट कर बनाती हैं।

श्रद्धा कपूर का फ्लॉलेस बेस मेकअप

यह सिंपल और एलिगेंट लुक हर पार्टी ड्रेस के साथ जा सकता है। बस जरूरत है एक फ्लॉलेस बेस की, जो आप फाउंडेशन और कंसीलर की मदद से कर सकते हैं। साथ ही काजल का एक स्ट्रोक, मस्कारा और न्यूड या पिंक लिपस्टिक इसको पूरा करते हैं। 

कृति की क्लासिक स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स 

इस मेकअप में पहली बार में ही आईशैडो की खासियत नजर आ जाती है। नीले रंग की इस आई शैडो के साथ मेकअप बहुत सिंपल सा किया गया है। इसमें लिपस्टिक भी हल्के गुलाबी रंग की है, जो न्यूड का फील भी देती है।

सोनाक्षी के बोल्ड लिप्स और कोहल आईज 

कजरारी आंखों के साथ एक बोल मैट लिप कलर स्ट्रांग और सेक्सी लुक देता है। लेकिन ध्यान रहे आंखे स्मोकी नहीं बल्कि सिर्फ एक सिंपल काजल और मसकारा के साथ भी सुन्दर और अट्रैक्टिव बनाई जा सकती हैं।

कटरीना का हॉट रेड लुक 

ये मेकअप सिंपल और शाइनी है। इस वजह से ये पार्टी मेकअप तो है लेकिन ‘ओवरडू’ नहीं लगता है। इसमें पिंक का ही एक हल्का शेड लिपस्टिक के लिए चुना गया है तो आईशैडो में भी यही रंग चुना गया है। गालों पर हल्का हाईलाइटर भी इस्तेमाल किया गया है।

सोनम कपूर का कलरफुल आई शैडो

इस मेकअप में भी आईशैडो को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। आईशैडो को चमकते पीले रंग में रखा गया है। इसके साथ ही बाकी मेकअप को हल्का करके आईशैडो को ही हाईलाइट किया गया है।

तमन्ना का ड्रामेटिक ऑय शैडो 

इस मेकअप में ब्रिक रेड का इस्तेमाल हुआ है। इस रंग को फोकस में रखा गया है। ब्रिक रेड से ही आईशैडो भी की गई हैं और लिपस्टिक भी। बाकी मेकअप में कोई खास रंग इस्तेमाल न करके इसको सिंपल ही रखा गया है।

यह भी पढ़ें –डिजाइनर राहुल मिश्रा के इस कलेक्शन में दिखता है फैशन का ग्रेस

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com