Bold Makeup Look
Bold Makeup Look

Bold Makeup Look: सर्दियों की शादी में कौन-सा मेकअप लुक ट्रेंड में है, यह सवाल अकसर पूछा जाता है। आपके इस सवाल का जवाब यहां है-

रेड लिप्स 

Red Lips Bold Makeup Look
Red Lips

बनारसी रेड साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ बोल्ड रेड लिप्स ही सूट करेंगे। इसके लिए बाकी मेकअप को न्यूट्रल रखिए और होंठों को बातें करने दीजिए। 

प्यारा पिंक 

Pink Bold Makeup Look
Pink Makeup Look

पिंक तो सर्दियों के गुलाबी ठंडक का फेवरेट है। पिंक आई शैडो, पिंक ब्लश और पिंक लिप्स के साथ दुलहन की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

फेवरेट ब्लू 

Blue Bold Makeup Look
Blue Shade Makeup

अगर शादी के किसी फंक्शन में ब्लू शेड पहन रही हैं, तो सर्दियों के लिहाज से ये नियोन ब्लू आई लाइनर कमाल लगेगा। इसके साथ मॉव जैसा लिप शेड परफेक्ट लुक देगा।

हल्दी के लिए यलो आई शैडो लुक 

Yellow Shades Bold Makeup Look
Yellow Eye Shadow look

सोनम कपूर का यह यलो आई शैडो लुक हल्दी के फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इसे क्रिएट करने के लिए ब्लैक कोल के साथ यलो आई शैडो का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।

ग्लिटर रोज मेकअप 

Glitter shades Bold Makeup Look
Glitter Rose Makeup

ग्लिटर वाला रोज मेकअप सर्दियों के हिसाब से शानदार है। इसका मेकअप टच पूरा रोज शेड में है, साथ में ग्लिटर भी।

वाइन लिप्स

Vine Lips Bold Makeup Look
Vine Lips Makeup

वाइन लिप्स सर्दियों के मौसम की शादी के लिए परफेक्ट है और गॉर्जियस लुक भी देते हैं। इसे साड़ी, लहंगा किसी के साथ भी पेयर किया जा सकता है।  

डबल विंग्ड आई लाइनर 

Bold Makeup Look
Double Wing Liner

काजल से प्यार है और आंखों का मेकअप ज्यादा पसंद है तो दीपिका का यह डबल विंग्ड आई लाइनर अपने आपमें परफेक्ट है। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक अच्छी लगेगी। वैसे शादी के लिए बोल्ड लिप्स भी अच्छे लगेंगे।