मेकअप में बोल्ड लिप्स किए जाएं तो मान लीजिए कि ये लिप्स पूरे लुक को संभाल लेते हैं। इनके साथ आंखें भी बोल्ड कर दी जाएं तो सोचिए कि मेकअप पर्फेक्ट होगा ही। इसी मेकअप को करने का तरीका अगर आपको सीखना है तो हम आपके लिए कुछ सैंपल ले आए हैं। ये सैंपल हैं मेकअप के जो आपको बोल्ड आई और लिप मेकअप करना सिखा देंगे। इनको देखिए और समझिए कि मेकअप में अलग-अलग प्रयोग करना इतना भी कठिन नहीं है। थोड़ी मेहनत के बाद इन्हें एक बार तो आजमाया ही जा सकता है। इन सभी मेकअप सैंपल पर चलिए नजर डालते हैं, ये आगे मेकअप करने में आपकी मदद जरूर करेंगे। आप किसी भी पार्टी की शान आसानी से बन सकेंगी-

 

वाइन कलर लगे प्यारा

इस मेकअप में वाइन कलर का इस्तेमाल हुआ है जो आंखों के साथ लिप्स पर भी किया गया है। साथ में मोटा काजल और मसकारा भी सुंदर लुक दे रहा है। इस लुक के साथ पिंक के शेड में या फिर वैन कलर में ही कपड़े पहनें जाएं तो अच्छा लगेगा। 

 

कोरल और बैंगनी

कोरल रंग की लिपस्टिक किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर जाती है। शायद इसीलिए इसमें कोरल के साथ आंखों पर पर्पल रंग इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों ही रंग की खूबसूरती दूर से ही नजर आ जाती है। ये रंग बिलकुल अनोखा लगता है।

 

टील ब्लू से सजी आंखें

टील ब्लू कलर वैसे तो अब ट्रेंड में खूब है। इस रंग के कपड़े तो अक्सर ही लोग पहने मिल जाते हैं। फिल्मी सितारे तो इस रंग के साथ खूब प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इसी रंग को आंखों पर कर दिया जाए तो फिर बात ही क्या है। इसके साथ आंखें बेहद सुंदर लगती हैं।

 

सुर्ख लाल होंठ– 

सुर्ख लाल होंठ के साथ स्मोकी आइज बिलकुल पर्फेक्ट लगती हैं। इसी कॉम्बिनेशन को इस लुक में आजमाया गया है। जो लाल और काले रंग के कपड़ों के साथ बेहतरीन लगता है। इन रंगों के साथ आप किसी भी पार्टी की शान आसानी से बन सकती हैं। 

मर्जेंटा लिप्स, बड़ी आईलैशेज

 

इस लुक में लिप्स पर मर्जेंटा रंग का इस्तेमाल हुआ तो आंखों पर आई लैशेज को खूब भरी वाला लुक दिया गया है। इन पर हल्के रंग का आईशैडो लगाया गया है लेकिन फिर भी आंखों को लुक देने की कोशिश की गई है। जो बहुत प्यारा लग रहा है। 

 

ब्यूटीसंबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

खूबसूरत और स्टाइलिश हैंडबैग्स