इन 5 लिप शेड्स से भी मिलेगा बोल्ड एन्ड वाइब्रेड लुक
अगर आपकी ड्रेस बहुत ही अच्छी है परंतु आपने गलत लिपिस्टिक लगा ली है तो यह आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है
Bold Lip Shades: अगर आप सिर्फ लिपस्टिक भी लगा लें, तो आपका लुक बदल जाता है। आप चाहें किसी भी तरह की ड्रेस पहने, लेकिन लिपस्टिक का चुनाव बहुत ही संभल कर करना होता है। अगर आपकी ड्रेस बहुत ही अच्छी है, लेकिन आपने गलत लिपिस्टिक कलर चूज़ किया है, तो यह आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है क्योंकि लिपस्टिक पूरे लुक को कंप्लीट करती है। इसीलिए जरूरी है कि हमेशा ही सही लिपस्टिक का चुनाव करें। अगर आप सोचते हैं कि केवल रेड कलर ही बेस्ट है, तो ऐसा नहीं है, इस आर्टिकल में हम आपको 5 लिपस्टिक क शेड बता रहे हैं इन्हें आप एक बार जरूर ट्राई करना।
Bold Lip Shades: मॉव ब्राउन

वाइब्रेट फ्यूशिया

अगर आप इसे खरीदने जाएंगे तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा। कई नामी ब्रांड के पास यह शेड मिलता है। फ्यूशिया में बहुत सारे शेड और वैरायटी पाए जाते हैं। इस कलर को आसानी से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश और क्लासी नजर आते हैं। एक बार इस रंग को जरूर ट्राई करिए।
न्यूड शेड

अगर क्लासी न्यूड की बात की जाए तो इसकी तो बात ही अलग होती है और इसको लगाने का मजा भी अलग ही होता है। अगर आप प्रोफेशनल या जॉब करने वाली लड़की है तो इस कलर को बिल्कुल इस्तेमाल करें क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा क्लासी नजर आता है। इस शेड से एकदम नैचुरल लुक आता है। नाइट में आप क्लासी न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ स्मोकी आई मेकअप कर सकते हैं, जो बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है और दिन में यह शेड अकेले ही आपको क्लासी लुक देगा।
चार्मिंग पिंक

डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाने के लिए इस कलर का इस्तेमाल किया जाता है। बिल्कुल अगर आप सबसे डिफरेंट और अलग लुक पाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल भी ना भूलें। बिना सोचे समझे आप चार्मिंग पिंक कलर को चुन सकते हैं। यह कलर गर्ललिश शेड होता है। इसे अधिकतर लड़कियां इस्तेमाल करती हैं और लगाना पसंद भी करती हैं। अगर आप 40+ के है और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चार्मिंग पिंक आपके लिए बहुत ही बेहतर ऑप्शन रहेगा। इस शेड को कैजुअल इवनिंग या पार्टी लुक किसी के साथ भी ट्राई कर सकते हैं।
पेशिनेट रेड शेड

वैसे तो रेड कलर के सारे शेड बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं परंतु हम आपको पेशिनेट रेड शेड के बारे में बता रहे हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश होता है। इस शेड की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर तरह की स्किन टोन पर सूट करता है। अगर आप चाहें तो इसे इंडियन ड्रेस या वेस्टर्न ड्रेस के साथ लगा सकते हैं। अगर आप इस शेड को और भी ज्यादा हॉट बनाना चाहते हैं, तो लिप्स के टॉप पर ग्लिटर जरूर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपके लिप्स और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।
इन 5 लिपस्टिक शेड के जरिए आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे, इसीलिए इनका इस्तेमाल करना बिल्कुल भी ना भूले। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से जुड़े रहे।
