2006 में मिस यूनिवर्स श्री लंका का खिताब अपने नाम करने वाली जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस है। जैकलिन हमेशा ही अपनी चुलबुली हरकतों और अपनी अदाओं के लिए जानी जाती है। जैकलिन की हर मूवी में उनका ऑउटफिट और मेकअप बिल्कुल अलग रहता है और यहीं वजह है कि, जैकलिन हमेश सुर्खियों में बनी रहती है। जैकलिन का मेकअप सभी लड़कियों को बहुत इंस्पायर करता है। आज हम आपके साथ जैकलिन के बेस्ट आई मेकअप के बारे में बताएंगे और कुछ टिप्स भी आपके साथ साझा करेंगे। आपके फेस को सबसे अट्रैक्टिव बनाती है आपकी आँखे और मेकअप में भी सबसे ज्यादा जरुरी आई मेकअप ही माना जाता है।

 

ग्रीन आई लाइनर

आज कल ब्लैक आई लाइनर से ज्यादा कलर आई लाइनर का चलन शुरू हो गया है। वहीं जैकलिन भी अपनी आईज को बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए ग्रीन आई लाइनर का इस्तेमाल किया है। जैकलिन ने न्यूड मेकअप के साथ ग्रीन लाइनर से अट्रैक्टिव लुक दिया है और साथ ही आई लेसेस का भी उपयोग किया है।

 

ब्लू आईशैडो

आई मेकअप में आईशैडो आपकी आँखों को एक बोल्ड लुक देता है। वहीं जैकलिन के इस आई मेकअप की बात की जाए तो जैकलिन ने ब्लू आईशैडो लगाया है। इसके साथ ही जैकलिन ने इस आई मेकअप में आई लेसेस का भी यूज़ किया है। आई लेसेस से आपकी पलके लम्बी और घनी और आंखे बड़ी-बड़ी दिखती है।

 

न्यूड आई मेकअप

जैकलिन का यह न्यूड आई मेकअप आपको काफी अट्रैक्ट कर रहा होगा। इस मेकअप में जैकलिन ने न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है और साथ ही लिस्प्सटिक की टोन से मैच करता हुआ आई शैडो लगाया है। जैकलिन का मेकअप बिल्कुल उनके ऑउटफिट के कलर से मैच कर रहा है। उनका यह लुक काफी सिंपल होने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी है।

 

बोल्ड आई लाइनर

जैकलिन के इस मेकअप की बात की जाए तो यह मेकअप थोड़ा बोल्ड लुक दे रहा है। रेड लिपस्टिक के साथ जैकलिन ने डार्क बोल्ड आई लाइनर लगाया है। लेकिन उन्होंने लाइनर और आई लेसेस के अलावा कुछ भी नहीं यूज़ किया। अगर आपको थोड़ा बोल्ड लुक के साथ सिंपल लुक भी चाहिए तो आप जैकलिन के इस मेकअप को ट्राय कर सकते है।

 

शिमर आई शैडो

अगर आप किसी पार्टी में या शादी में जा रही है और आप थोड़ा डिफरेंट लुक अपनाना चाहती है तो जैकलिन का यह आई मेकअप आपके काम आ सकता है। जैकलिन के इस आई मेकअप की बात की जाए तो इसमें उन्होंने बोल्ड मेकअप किया है और सिमर आई शैडो का यूज़ किया है। इसके साथ ही उन्होंने लेंस का भी इस्तेमाल किया है। जैकलिन ने आई शैडो के साथ साथ आँखों के निचे भी शिमर टच दिया है। जो की उनके इस पूरे लुक को बोल्ड और अट्रैक्टिव बना रहा है। साथ ही जैकलिन ने इस मेकअप के साथ डार्क पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई है।

 

विंग लाइनर

जैकलिन के इस लुक की बात की जाए तो उनका यह लुक काफी ग्लॉसी और पिंक टच दे रहा है। इस लुक के लिए जैकलिन ने सिर्फ विंग लाइनर और आई लेसेस का यूज़ किया है।  बिलकुल सिंपल बनाने के लिए लिप्स को ग्लॉसी लिपस्टिक का टच दिया है। आप इस लुक को नार्मल और न्यूड लुक के हिसाम से ट्राय कर सकती है।

 

बोल्ड लुक

अगर आपको किसी पार्टी के लिए बोल्ड लुक चाहिए तो जैकलिन के इस लुक को आप ट्राय कर सकती है। डार्क रेड लिपस्टिक के साथ जैकलिन के फेस मेकअप में भी थोड़ा बोल्ड लुक दिया गया है। वहीं अगर बात की जाए आई मेकअप की तो जैकलिन ने इस लुक में लाइट शिमर आई शैडो का यूज़ किया है। इसके साथ ही उन्होंने विंग लाइनर और मस्कारे से इसे एक बोल्ड लुक दिया है।

 

रेनबो आई शैडो

जैकलिन का यह लुक रेनबो आई शैडो की वजह से काफी अट्रैक्टिव और यूनिक लुक दे रहा है। उन्होंने इस लुक में अलग-अलग कलर के आई शैडो के साथ ग्लिटर ग्लॉस लिपस्टिक यूज़ की है। इसके अलावा जैकलीन ने आई लेसेस लगाए है।

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com