डबल विंग आईलाइनर

इस आईलाइनर लुक की आई शैडो टॉप लाइनर के बिल्कुल समानांतर होनी चाहिए। इन दोनों के बीच के खाली स्थान को भरने के लिए आप हल्के रंग की आई शैडो का प्रयोग करें।

कट क्रीज

इस लुक को क्रिएट करने के लिए एक कंट्रास्टिंग शैडो को बहुत तीखे प्रकार से कट करना जरूरी है, ताकि आंखों की क्रीज बहुत डिफाइन की हुई लगें। 

पुराना बॉलीवुड ग्लैमर

इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप किसी न्यूट्रल या ब्राउन आई शैडो का प्रयोग कर सकते हैं। आंखें बड़ी-बड़ी दिखेंगी। न्यूड लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं और आपका एक परफेक्ट ब्राइडल लुक तैयार होगा।

अंडर आई

आप अपने आउटफिट से मिलता हुआ एक ब्राइट कलर का प्रयोग करके यह लुक अचीव कर सकते हैं। आप गहरा हरा व मिड नाइट ब्लू जैसे रंगो को भी आजमाएं।

पीकॉक इंस्पायर्ड लुक

इस लुक के लिए ब्राइट रंगो का प्रयोग करें, जैसे- पीला, पर्पल, गोल्ड, नीला। यह रंग मोर जैसी आंखों का लुक बनाने के लिए परफेक्ट हैं। यदि आप रोज आईशैडो के फैन हैं तो आप उसे नीले रंग के साथ मिला कर लुक भी क्रिएट कर सकतीं हैं और यह बहुत ही अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें –आई शैडो कौन से चुन रही हैं आप

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com