बेबी पाउडर का इस्तेमाल कई तरह से मेकअप को बनाए रखने के लिए किया जाता है। आइए आपको बताते हैं मेकअप के रूप में इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में –

पलकें घनी लगती हैं 

मेकअप करते समय बेबी पाउडर को पलकों के बीच में लगाएं इससे पलकें घनी लगती हैं।इससे पलकें लंबी दिखती है और अगर आपका मस्कारा गीला है तो आप उसे बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सुखा सकते हैं। ऐसा करने से आपका मस्कारा को लंबे समय तक टिका रहेगा। 

ड्राई शैंपू

बेबी पाउडर का इस्तेमाल ड्राई शैंपू की तरह किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बालों की जड़ो में थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाएं, फिर इसे सिर की त्वचा पर ब्रश की सहायता से फैला लें ,ये बालों में मौजूद अतिरिक्त ऑयल को सोख लेता है और बाल घने दिखते हैं।  इस प्रकार बिना शैंपू किए आपके बाल खिले-खिले हो जाएंगे।

लिपस्टिक को टिकाए रखने में 

 लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने में और मैट लुक देने में बेबी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। यदि ग्लॉसी लिपस्टिक को  मैट लुक देना हो तो लिपस्टिक पर थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाकर उसको फैलाएं, इससे आप देखेंगे की आपकी लिपस्टिक मैट लुक देगी और लंबे समय तक बनी रहेगी।

वैक्स के दर्द से बचने के लिए 

वैक्सिंग करते समय होने वाले दर्द से बचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यदि आप वैक्सिंग करवाने जा रही हैं तो वैक्सिंग वाली जगह पर बेबी  पाउडर लगा लें जिससे त्वचा का अतिरिक्त तेल शोषित हो जाएगा और आप आसानी से वैक्स कर पाएंगी।