कितना अच्छा होता कि आपको खूबसूरत दिखने के लिए रोज-रोज मेकअप ना करना पड़ता। अगर आप चाहे तो ऐसा मुमकिन भी है। परमानेंट मेकअप के जरिए आप नैचुरली खूबसूरती पा सकती है। परमानेंट मेंकअप उन महिलाओं के लिए वरदान है, जो नैचुरली खूबसूरत नहीं होती। जिनकी त्वचा बेहद ही संवेदनशील होती है उनके लिए तो परमानेंट मेकअप बहुत ही फायदेमंद हैं। बिना किसी साइड इफेक्ट के आप दिखेंगी हर पल सजी, संवरी, खूबसूरत और आकर्षक। एक बार आपको थोड़ा समय और पैसा खर्च करना पड़ेगा और फिर उसके बाद 10 से 15 साल तक आप दिखेंगी नैचुरली ब्यूटीफुल।

क्या है परमानेंट मेकअप : परमानेंट मेकअप तकनीक में आपकी त्वचा की डर्मल परत में सूक्ष्म पिगमेंट डाल दिए जाते हैं ये पिगमेंट बरसों तक आपकी त्वचा में कायम रहते हैं और देखभाल की जरूरत भी नहीं रहती।

आंखों का परमानेंट मेकअप : झील सी गहरी आंखें, कमल जैसी आंखें, मृगनयनी सुंदर आंखों का वर्णन करने के लिए कवियों ने ना जाने प्रकृति से कितनी सुंदर वस्तुएं चुन-चुन कर आंखों की तुलना की। सुंदर भवों को कमान के समान बताया है और इसी तरह ना-जानें कितनी तरह की उपाधि में सुंदर आखों का वर्णन चित्रित किया गया है। लेकिन हर किसी की आंखें मृगनयनी या झील सी ही हो ये जरुरी नहीं है। जिनकी आंखें खूबसूरत नहीं है वो परमानेंट मेकअप से आकर्षक व खूबसूरत बनवा सकती हैं। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए परमानेंट मेकअप में कई चीज मौजूद हैं जैसे- परमानेंटआइब्रो,परमानेंट आईलाइनर, परमानेंट मस्कारा, परमानेंट काजल एवं आईलैश पर्मिग।

                                                   

 

 

 

 

 

 

 

आईब्रो परमानेंट : सुंदर भवों की तुलना तीर के कमान से की गई हैं। कमाल की भवें सदा-सदा के लिए बनाना अब परमानेंट मेकअप के जरिए आसान हो गया है। आपकी आईब्रो की शेप उबड़-खाबड़ है, दोनों भवों के बीच उचित दूरी नहीं है, आईब्रो कटी-फटी है या बाल झड़ रहे हैं तो परमानेंट मेकअप इन सबका हल है। आप किसी अच्छे क्लीनिक में परमानेंट आईब्रो बनवा सकती हैं। अपनी मनचाही शेप परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट के साथ डिस्कस करें ताकि शेप ना बिगड़े मनचाही परमानेंट आईब्रो बनवा कर आप 10-15 साल के लिए निश्चिंत हो जाएंगी। बढ़ती उम्र में जब आइब्रो के बाल सफेद होने लगते हैं तो एक-एक बाल हटाने से उनकी शेप खराब हो जाती है और डाई करने से आईब्रो के बाकी बाल भी सफेद हो जाते हैं। परमानेंट आईब्रो कराने से इन सभी झंझटों से छुटकारा मिल जाता है और आपको आईब्रो दिखती हैं सदाबहार सुंदर।

परमानेंट स्किन कलरिंग : ल्यूकोडर्मा या सफेद दाग हालांकि कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसके हो जाने से किसी का भी मनोबल कमजोर पड़ जाता है और मन में हीन भावना पैदा हो जाती है। शादी में भी शरीर पर सफेद दाग अड़चने पैदा करते हैं। परमानेंट मेकअप ल्यूकोडर्मा वालों के लिए तो वरदान है, साथ ही जिनकी स्किन जल जाने से सफेद पड़ जाती है उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद रहता है। लेकिन पहले परमानेंट कलरिंग का ट्राॅयल टेस्ट लें। यदि यह दो महीने तक स्किन पर टिक जाए तो आप परमानेंट कलरिंग करवा सकती हैं जिसके लिए आपको तकरीबन दो सीटिंग की जरूरत पड़ती है।

 

परमानेंट आईलैश कर्लिंग : लंबी घनी पलकें आंखों को सुंदरता प्रदान करती हैं। अक्सर आपने देखा होगा फ़िल्मी हीरोइनें और कैटवाक करने वाली माॅडल्स अपनी पलकों को झपकाती बहुत सुंदर लगती हैं। आपके मन में कई बार ख्याल आया होगा कि काश मेरी भी ऐसी घनी पलकें होती तो कितना अच्छा होता। आप भी अपनी पलकों को सुंदर और आकर्षक बना सकती हैं। इसके लिए आप आर्टिफिशियल आईलैशेज़ लगा सकती हैं या अपनी पलकों को कर्ल करवा सकती हैं। कर्ल करने से पलकें लंबी, घुमावदार और घनी लगती हैं। हालांकि आईलैशेज़ कर्लिंग स्थायी हल नहीं है लेकिन दो महीने के लिए आप निश्चिंत हो सकती हैं।

                                                    

परमानेंट आईलाइनर एवं परमानेंट काजल : झील से सुंदर, कजरारे नैन, हालांकि केवल देखते हैं कुछ बोलते नहीं लेकिन नयनों की भाषा, आंखें बोलती हैं। आप भी अगर सुंदर कजरारे नैन पाना चाहती हैं और रोज-रोज के आईलाइनर व काजल लगाने से छुटकारा पाना चाहती हैं तो परमानेंट आईलाइनर व काजल एक बेहतरीन उपाय है। एक बार परमानेंट आईलाइनर और काजल बनवा लेंगी तो गर्मी और बारिश में आईलाइनर व काजल धुलने का खतरा भी नहीं रहेगा और साथ ही ये डर भी नहीं सतायेगा कि कहीं काजल आईलाइनर घटिया क्वालिटी का तो नहीं, कहीं आपकी आंखों को इससे नुकसान तो नहीं होगा। अगर आप लैंस पहनती हैं तो और भी ज्यादा डरी रहती हैं कि कहीं आईलाइनर या काजल लगाते समय लैंस पर ना लग जाए। शादी-ब्याह, पार्टी में जाते वक्त आईलाइनर लगाते समय जो मशक्कत करनी पड़ती है उससे भी छुटकारा मिल जाएगा और हो जाएंगी 10-15 साल के लिए निश्चिंत।

परमानेंट ब्यूटी स्पॉट : चांद से मुखड़े पर छोटा-सा तिल चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाता है और बुरी नजर से भी बचाता है, किसी के गाल पर तो किसी की ठुड्डी पर। कहते हैं जिन्हें भगवान फुर्सत के क्षणों में बनाता है उनके चेहरे पर सुंदर सा तिल बना देता है ताकि किसी की नजर ना लगे। लेकिन भगवान सबको तो फुर्सत के पलों में नहीं बनाता। परमानेंट मेकअप के जरिए आप इस कमी को भी पूरा कर सकती हैं। आप अपने चेहरे पर जहां चाहें एक सुंदर सा ब्यूटी स्पाॅट बनवा सकती हैं और कम से कम 10-15 साल तो लोग आप से रश्क करेंगे ही।

परमानेंट लिप लाइनर : अगर आपके पास गुलाब की पंखुड़ियों जैसे कोमल नर्म होंठ नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। मोटे, लटके हुए होंठ या फिर असमान होंठ चेहरे की सुंदरता को और आकार को बिगाड़ देते हैं। लिप लाइनर और लिपिस्टिक से आप अपने होठों को कुछ समय के लिए सुंदर तो बना सकती हैं लेकिन जैसे ही आप अपना मेकअप क्लीन करेंगी होंठ फर से उसी आकार में आ जायेंगे। परमानेंट लिप लाइनर से आप होठों को सदा के लिए छोटा या बड़ा करवा सकती हैं जिससे वह असमान से समान हो जाए ।

परमानेंट लिपस्टिक : लिप लाइनर से शेप तो ठीक हो गयी लेकिन होंठों की रंगत का क्या होगा। चिंता न करें परमानेंट मेकअप में इसका भी ईलाज है। अगर आपके होंठों की रंगत काली है, निशान पड़ गए हैं या ल्यूकोडर्मा के कारण होंठ सफेद हो गए हैं तो परमानेंट लिपस्टिक आपका साथ देगी। लिपस्टिक का शेड आप अपनी पसंद से चुन सकती हैं जो लगभग दो साल तक आपको होठों पर रहेगी। इतना ही नहीं इस लिपस्टिक के शेड को लगाने के बाद अक्सर महिलाएं डरती हैं कि वो इस पर कोई और रंग की लिपस्टिक नहीं लगा पाएंगी मगर अब डरने की जरूरत नहीं इस लिपस्टिक पर आप अपना मनचाहा रंग भी लगा सकती हैं।

                                       

 

 

 

 

 

 

 

 

सेमी परमानेंट नेल : कल्चर आपके नाखून छोटे हैं और जल्दी से नहीं बढ़ते और बढ़ते भी हैं तो जल्दी से टूट जाते हैं, आपका कोई जरूरी पफंक्शन है और एक नाखून किसी कारण से टूट गया है इस कारण से अब आप अपने बाकि नाखूनों को एक जैसे आकार में लाने के लिए कटिंग करने जा रही हैं तो ऐसे में सेमी परमानेंट नेल कल्चर एक बेहतरीन उपाय है। इस तकनीक से आप अपने टूटे हुए नाखून को कुछ ही मिनटों में लंबा आकार दें सकती हैं और बाकी नाखूनों को कटिंग करने की जरूरत भी नहीं होगी। इस प्रकार से बने नाखून प्राकृतिक नाखून जैसे दिखते हैं और प्राकृतिक नाखून की तरह ही बढ़ते हैं। इस नाखून के साथ आप प्राकृतिक नाखून की ही तरह घर का सारा काम भी कर सकती हैं।

 

परमानेंट मेकअप करवाते वक्त किन-किन बातों का रखें ख्याल :

-परमानेंट मेकअप करवाने के लिए यह बेहद जरुरी है कि आप यह मेकअप किसी एक्सपर्ट के द्वारा ही करवाएं क्योंकि यह मेकअप हमेशा के लिए होता है और इसे हटाना मुश्किल होता है। इसलिए परमानेंट मेकअप किसी एक्सपर्ट से ही करवाएं ताकि वो एक बार में ही आपकी खूबसूरती को सवारं दें।

-जहां आप परमानेंट मेकअप करवा रही हो वहां पर हाइजिन का खास ख्याल रखा जाता हो। इस्तेमाल में की गई चीजें डिस्पोजेबल होनी चाहिए।

-जहां परमानेंट मेकअप किया जा रहा हो वहां लाइट की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मेकअप की बारीक से बारीक लकीर को देखा जा सकें। 

-परमानेंट करवाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्टस की क्वाॅलिटी अच्छी हो ताकि कोई साइड इफेक्ट ना हो। 

-अगर आपकी स्किन सेंसटिव हो तो कान के पीछे एक टेस्ट पैच करवा के देख लें, जिससे आपको पता चल सकें कि कहीं इसे करवाने पर आपको कोई परेशानी तो नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें-

 सैलून में कहीं खो ना जाए ब्राइड की खूबसूरती

जाने कैसा हेयर ट्रेंडी हेयर कट लेना चाहिए और क्यों

जरूरी है मैनीक्योर-पैडीक्योर

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।