1- लाइट कलर में आप पिंक टोन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कलर फ्रेश लुक देता है और ऑफिस व पार्टी दोनों लुक में इसे कैरी किया जा सकता है। सबसे पहले चेहरे को क्लीन्ज़र साई साफ़ करें
 
2- अगर आप पिंक टोन का मेकअप कर रही हैं, तो चेहरे के बेस के लिए बीबी और सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। साथ ही ब्लशर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं फंक्शन के अनुरूप।
 
3- आईमेकअप में आप पार्टी लुक के लिए पिंक कलर के आईशैडो को आईलिड पर और बाहरी कोने में मेटैलिक शैडो को लगाकर मर्ज करें। फिर ब्लैक लाइनर, मस्कारा और लैशेज लगाएं।
4- लाइट आईमेकअप में पिंक कलर की शिमरी पेंसिल से आंखों पर लाइनर की तरह लगाएं। 
 
5-  इसी के साथ ब्लैक काजल और मस्कारा लगाएं।
 
6- लिप कलर में लाइट पिंक से लेकर डार्क पिंक कलर तक का इस्तेमाल कर सकती हैं।