सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आज हर एक इंसान की जेब में रहता है और हर एक इंसान इसे इस्तेमाल करता है। वहीं दूसरी ओर जहां बॉलीवुड में नए-नए मेकअप आ गए है लेकिन कई लोग आज भी 90s के मेकअप काफी पसंद करते है। अगर आपको भी मेकअप का बहुत क्रेज है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। बॉलीवुड में 90 के दशक से लेकर आज तक के दौर तक कई तरह के मेकअप आए है और लोगों के बीच यह मेकअप आज भी काफी ट्रेंड में छाए रहते है।

 

वहीं इंस्टाग्राम पर रील्स आने के बाद लोग अपने हिडन टेलैंट को बाहर निकलने लगे है और साथ ही दुसरो को भी इंस्पिरेशन दे रहे है। इन्हीं लोगों में से एक है स्मृति शुक्ला जो की इंस्टाग्राम पर मेकअप टुटोरिअल शेयर करती है। इसके अलावा स्मृति एक फैशन ब्लॉगर है और फैशन इन्फ्लुएंसर भी है। आज हम आपको इन्ही की कला के बारे में बताएंगे, आप भी इनसे इंस्पिरेशन ले सकती है और 90s से लेकर अभी तक के मेकअप ट्राई कर सकती है।

 

1980 शर्मीला टैगोर

शर्मीला टैगोर अपने एरा की सबसे ज्यादा पॉपुलर और लोकप्रिय एक्ट्रेस है। शर्मीला टैगोर को आज भी लोग “आइकोनिक मॉडल” के नाम से जानते है। वहीं स्मृति ने शर्मीला टैगोर के सबसे ट्रेंड वाले लुक का भी टुटोरिअल दिया है। उन्होंने अपनी कला को बाहर निकलते हुए इस लुक को ट्राई किया है। शर्मीला टैगोर के इस लुक की खासियत है विंक लाइनर जो आज भी काफी ट्रेंड में है। आज भी पार्टी लुक विंक लाइनर के बिना अधूरा ही माना जाता है।

 

1990 माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिसका हर कोई दीवाना है। माधुरी “एक्सप्रेशन क्वीन” के नाम से भी जानी जाती है इसके अलावा उनके डांस की हर और चर्चाएं रहती है। वहीं “सैलाब” मूवी जितनी हिट थी उससे ज्यादा हिट था “हमको आज कल है इंतजार” ये गाना। जिसे आज भी लोग सुन्ना बहुत पसंद करते है। वहीं इस गाने में माधुरी का मेकअप भी कबीले तारीफ था। साथ ही अब स्मृति ने भी माधुरी के इस लुक का मेकअप टुटोरिअल दिया है जो की बहुत ही सुन्दर लग रहा है। आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती है।

 

2000 करीना कपूर

करीना कपूर ने 2000 से लेकर अभी तक कई हिट, सुपर हिट फिल्में दी है और उनके मेकअप भी काफी चर्चाओं में रहे है। करीना कपूर उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपनी मूवी के लिए वजन बढ़ाया भी है और कड़ी मेहनत से घटाया भी है। वहीं करीना के लुक्स की बात की जाए तो फिल्म “कभी ख़ुशी कभी गम” का गाना “दीवाना है देखो” का सबसे फेमस लुक स्मृति ने ट्राई किया है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि. स्मृति ने बहुत ही सुन्दर मेकअप किया है। आप भी स्मृति से इंस्पायर हो कर इस लुक को ट्राई कर सकती है।

 

2014 आलिया भट्ट

स्मृति ने बॉलीवुड का एक दौर भी नहीं छोड़ा है 1980 से लेकर 2020 तक के सभी फेमस लुक्स को स्मृति ने ट्राई किया है। वहीं इसके बाद स्मृति ने आलिया भट्ट के इस लुक को भी बखूबी किया है। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में “स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर” से डेब्यू किया था। इस मूवी से ही आलिया को काफी पसंद किया गया था और आज आलिया एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस है और बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार है। इस लुक को काली बिंदी ने एक अट्रैक्टिव लुक दिया है।

 

2020 सारा अली खान

नवावों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान ने आज बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन की वजह से एक मुकाम हासिल किया है। वहीं सारा के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर आज हर एक इंसान आश्चर्य करता है। वहीं सारा अली खान की मूवी “लव आज कल” का यह लुक काफी ट्रेंड में है। सारा के इस लुक की खासियत है “रेनबो ऑय लाइनर” और उनकी हेयर स्टाइल। अगर आई मेकअप परफेक्ट न हो तो मेकअप का लुक अट्रैक्टिव नहीं रहता और सारा के इस लुक को भी उनके आई मेकअप ने अट्रैक्टिव बनाया है। वही स्मृति ने भी सारा के इस लुक को बखूबी कॉपी किया है, स्मृति के इस टुटोरिअल को भी आप फॉलो कर सकती है।

 

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com