- सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर और फाउंडेशन लगाएं।
- अब आंखों के डार्क स्पॉट्स के छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं।
- आई लिड पर प्राइमर लगाएं। आई शैडो प्राइमर से आइशैडो लंबे समय तक आंखों पर टिकता हैै।
- सोनम जैसा आईलुक पाने के लिए ब्लू शेड को आंख के इंनर कॉर्नर में लगाएं और उसे मॉइस्ट ब्रश से बाहर की ओर ब्लेंड करें। ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखें की ये शेड पूरी अपर लिड को कवर न करे।
- अब पर्रल शेड आंख के इनर कॉर्नर से बाहर की ओर ले जाएं, लेकिन ये ध्यान रहे कि दोनों शेड आपसे में मिक्स न हों।
- इसके बाद आंख के इनर कॉर्नर पर ब्राइट यलो शेड लगाएं औऱ हल्का सा ब्लेंड करें।
- अब पिंक कलर के लाइनर से ऊपर और नीचे आई लिप पर लाइनर लगाएं।
- अपने आंखों को ज्यादा इफेक्टफुल बनाने के लिए ब्राउन काजल लगाएं और फेक आईलेशेज़ भी यूज़ करें।
- अपने लुक को कंप्लीट करते हुए फेक लैश के लाइन पर क्रीमी ग्लिटर्स लगा सकते हैं।

तो सोचना क्या है, बस फॉलो कीजिए ये ईज़ी स्टेप्स और सोनम की तरह दीखिए स्टनिंग।
