मेकअप करना जितना कठिन काम है उससे कहीं ज्यादा कठिन काम है मेकअप को सही तरीके से हटाना। मेकअप हटाने के लिए हम कई तरीके और कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से स्किन में बहुत सी परेशानियां तक हो जाती हैं। आइए आपको बताते हैं मेकअप हटाने के कुछ आसान घरेलू उपाय –
नींबू का रस और दही
100 ग्राम दही में 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं इसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और इसे चेहरे और शरीर को क्लीन करने के लिए प्रयोग करें।
बादाम और गुलाब जल
बादाम और गुलाबजल में क्लींज़िंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जिससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है। 3 टेबलस्पून बादाम को पीस लें इसमें 1 टीस्पून गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करके 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा जेल और बादाम तेल
4 टेबलस्पून एलोवीरा जेल में 1-1 टीस्पून बादाम तेल और ग्लिसरीन मिलाएं। आधा टीस्पून विटामिन ई ऑयल, 4 बूंदें सैंडलवुड एसेंशियल ऑयल और 2 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलकर सबको अच्छी तरह ब्लेंड करके छोटे जार में रख लें। इस जेल से फेस क्लीन करके गीले कॉटन या टिश्यू से साफ़ कर लें।
ओलिव ऑयल और शहद
3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी पाउडर और नींबू का रस
एक टेबलस्पून हल्दी पाउडर में दो टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
ये भी पढ़ें-
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पानी है तो घर पर बनाएं फेस सिरम
फेस सीरम से पाएं ग्लोइंग स्किन
दानेदार स्क्रब से डेड स्किन हटती है
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
