‘गो नेचुरल’, हर इंसान यही करना चाहता है अब। ज्यादातर लोगों के बीच अब घर पर ही हर चीज बना लेनी की मानो होड़ सी लगी है। कोई घर पर गोलगप्पे बना रहा है तो कोई केक। कोई जलेबियां तल रहा है तो कोई बास्केट चाट तक घर के किचन में ही बना रहा है। अब ऐसे में मेकअप फ्रीक क्यों पीछे रहें। क्यों ना मेकअप के प्रॉडक्ट भी घर पर बना लिए जाएं। अब आप सोच रही होंगी ये कैसे संभव है। संभव है जी, बस इसके लिए थोड़ी सूझबूझ दिखानी होगी। क्या और कैसे करना होगा, चलिए जान लेते हैं। विश्वास कीजिए, ये बिलकुल भी कठिन काम नहीं लगेगा, इनका रिजल्ट भी अच्छा होगा, वो बिना किसी साइड इफेक्ट के-
लिप बाम भी बनाएं घर पर-
अभी तक आप न जाने कितनी तरह के लिप बाम खरीद चुकी होंगी। कभी ग्लिसरीन वाला तो कभी रोज वॉटर वाला और कभी कलर वाला। लेकिन इस बार अपना वाला लीप बाम बनाएं। वो भी घर पर। इसके लिए आपको कुछ खास चीजें चाहिए होंगी-
-बीसवैक्स 1 टेबलस्पून
-एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल 1 टेबलस्पून
-ऑर्गेनिक शहद
-विटामिन ई के दो केप्सूल
विधि-
-बीसवैक्स को मेल्ट कर लें। जब ये आधा गल चुका हो तो इसमें नारियल का तेल और शहद मिला लें। सारी सामग्री को आपस में मिला लें। अब इसमें विटामिन ई वाले कैप्सूल मिला लें। इस मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे लिप बम के पुराने कंटेनर में रख लें। 
पोषक साबुन बने घर पर –
घर पर आसानी से साबुन बनाया जा सकता है। ये बात अभी भी लोगों को नहीं पता होती है। लेकिन ये काम आसानी से घर पर किया जा सकता है वो भी पूरे पोशाक तत्वों के साथ। इसके लिए सामग्री है-
बीसवैक्स, अलमंड, ऑलिव और एवोकेडो ऑयल के साथ शिया बटर। 
विधि-
सबसे पहले बीसवैक्स को गरम करना होगा। थोड़ी देर बाद इसमें शिया बटर मिलाएं और ऑयल भी। इसको अच्छे से मिलाकर मोल्ड में डाल दें। फिर इसको तब तक ठंडा होने दें, जब तक ये सख्त न हो जाए। 
कॉफी अंडर आई क्रीम-
कॉफी अंडर आई क्रीम बनाने के लिए आपको कॉफी की जरूरत पड़ेगी और कई दूसरे पोषक तत्वों की भी, ये सभी आपस में मिलकर आपके अंडर आई को सुंदर और बेहतरीन बना देते हैं। 
सामग्री-
3 टेबलस्पून खड़े कॉफी बीन्स में बनाया हुआ कॉफी इंफ्यूस्ड ऑयल, ढाई टेबलअपून ऑलिव ऑयल, डेढ़ टेबलस्पून कोकोआ बटर और शीआ बटर, आधा टेब्ल्स्पून जोजोबा ऑयल, आध टेबलस्पून लेवेंडर इसेंशियल ऑयल। 
विधि-
कॉफी इंफ्यूस्ड ऑयल बनाने के लिए 3 टेबलस्पून खड़े कॉफी बीन्स ले लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर रख दें। अब तेल को छान लें। अब ग्लास कंटेनर में कोकोआ बटर और शीआ बटर ले लें। इसके बाद इसे गरम करें और कॉफी इंफ्यूस्ड ऑयल के साथ जोजोबा ऑयल भी मिला लें। लेवेंडर इसेंशियल ऑयल भी इसमें मिला लें। इसमें कुछ बूंद विटामिन ई की बूंदों की भी मिला लें। मिश्रण को किसी कंटेनर में रख लें। 
वैक्सिंग भी घर पर-
वैक्सिंग घर पर करना कठिन नहीं है लेकिन वैक्स घर पर ही बनाना आपको कठिन लग सकता है। इसके लिए आपको 1.5 कप चीनी, आधा नींबू और 1 कप पानी चाहिए होगा। 
विधि-
वैक्स बनाने के लिए आपको एक मोटे तले वाले बर्तन की जरूरत होगी। इस बर्तन को माध्यम आंच पर रखें।अब इसमें तीनों सामग्री डाल दें। इसको लगातार हिलाते रहें। इसको बिना रुके हिलना है इसलिए ये कम आपको भारी लग सकता है। शुरुआत में मिश्रण में बुलबुले से दिख सकते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ये मिश्रण गोल्डन ब्राउन नजर आने लगेगा। 10 से 15 मिनट बाद मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा। पूरी तरह से तैयार होने पर ये मिश्रण गाढ़ा भूरा हो जाएगा। इसको इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रहे कि मिश्रण ठंडा हो गया हो। 
आई लाइनर बनेगा ऐसे-
आपने ये करने के लिए पहले कभी नहीं सोचा होगा। लेकिन आई लाइनर भी घर पर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ खास चीजों की जरूरत होगी, जो आपस में मिलकर बेहतरीन आई लाइनर बना देंगे-
सामग्री-
2 टेबलस्पून कोकोनट ऑयल
4 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
कल रंग के लिए एक्टिवेटेड चारकोल के 2 कैप्सूल और भूरे के लिए आधा टेबलस्पून कोकोआ पाउडर। 
विधि-
सारी सामग्री को एक साथ मिला लें। अब इसे एयरटाइट कंटेनर में रख लें। इसे अब किसी ठंडी जगह पर रख दें। 
परफ्यूम भी घर पर-
परफ्यूम भी घर पर बनाया जा सकता है। ये कोई कठिन काम बिलकुल नहीं है। बल्कि ये समय भी ज्यादा नहीं लेता है। बस कुछ मिनटों में आपके पास अपना घर पर बनाया हुआ परफ्यूम होता है। इसके लिए सामग्री है-
-10 से 12 रोज या लेवेंडर इसेंशियल ऑयल की बूंदे 
-जोजोबा और एलमंड ऑयल
-कंटेनर
विधि-
सारी सामग्री को आपस में मिला लें और मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर लें। 
नेल पेंट भी आपका अपना-
नेल पेंट एक ऐसा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जो लड़कियों के पास जितने भी हों कम ही लगते हैं।लेकिन अब आप इन्हें अपनी पसंद के रंग में कभी भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो सामग्री चाहिए जैसे आई शैडो पैलेट और क्लियर नेल पॉलिश। 
विधि-
नेल पेंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले पसंद का रंग चुनना होगा। अब इस रंग को पेपर को तिकोना करके क्लियर नेल पॉलिश में डाल दें और मिक्स कर लें। नेल पेंट तैयार है। आप इसमें छोटा सा बॉल बियरिंग भी डाल सकती हैं। 
लिप स्क्रब भी घर पर-
होंठों को एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। इसलिए लिप स्क्रब भी घर पर बनाए जाने चाहिए। आपके होंठों पर इनका असर भी बेहतरीन होगा। 
सामग्री-
1 टेबलस्पून- नारियल तेल
2 टेबलस्पून- ब्राउन शुगर
1 टेबलस्पून शहद
विधि-
सारी सामग्री को मिला लें। अब इसे एक छोटे कंटेनर में रख लें। कंटेनर किसी लिप बाम का ही हो तो अच्छा है। इसे रूम टेम्परेचर पर 2 महीनों तक रखा जा सकता है। इसलिए इसके खराब होने की चिंता तो बिलकुल छोड़ ही दीजिए।