बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित का आज हर कोई दीवाना है। माधुरी की एक्टिंग उनका डांस और उनकी आवाज ने पूरे देश के दिलों पर जादू कर रखा है। 90 के दशक से लेकर आज के दौर तक माधुरी सबसे टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रही है। वहीं 90 के दशक के दौरान उनकी हेयरस्टाइल का काफी क्रेज था। कई लड़कियों ने उनके जैसी कटिंग करवाई थी। हा आप ऐसा भी कह सकते है कि, उस समय माधुरी कटिंग का चलन चल रहा था।

 

माधुरी की फैन फॉलोइंग आज भी नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती है। डांस और एक्टिंग के साथ ही माधुरी दीक्षित ने अब अपना यूट्यूब चैनल भी बना लिया है। इस चैनल पर वे अपने ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स शेयर करती हैं। इसी के साथ आज हम आपके साथ माधुरी के हेयर सीक्रेट्स रिवील करने जा रहे है।

 

1. ऑइलिंग

 

माधुरी का कहना है कि, बालों की देखभाल में सबसे इम्पोर्टेन्ट पार्ट है। ऑइलिंग से बालों को प्रॉपर प्रोटीन मिलता है जिससे वे मजबूत और घने बनते है। आपको बता दें कि, माधुरी अपने बालों के लिए आयल घर में ही बनती है। माधुरी 1 प्याज, कुछ करी पत्ता, नारियल का तेल और मेथी डेन का तेल बनती है।  इन सभी चीजों को माधुरी उबाल लेती है और फिर ठंडा होने के बाद इसे यूज़ करती है।

2. हैल्दी डाइट

 

माधुरी अपने स्किन केयर के साथ साथ अपनी बॉडी की भी बहुत केयर करती है। माधुरी ने बताया था कि, वो हैल्दी डाइट प्रेफर करती है। जिसका असर पूरे शरीर पर होता है साथ ही हैल्दी डाइट आपके हेयर्स को भी हैल्दी बनती है।

3. रेगुलर कटिंग

 

माधुरी अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम करती है। उन्होंने यह खुद बताया है कि, रेगुलर ट्रिम करने से बालों में स्प्लिट एंड्स (Split Ends) नहीं होंगे और ग्रोथ (Hair Growth) भी बेहतर होती है। माधुरी ने कहा था कि, बालों को रेगुलर ट्रिम करने से वे जल्दी बड़े होते है और डेमेज भी नहीं होते।

 

4. कुछ ख़ास बातें

 

माधुरी ने कहा था कि, अगर बहुत जरूरत न हो तो बालों पर ब्लो ड्रायर (Blow Dryer), स्ट्रेटनर (Straightener) आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि, गीले बालों पर बहुत तेजी से तौलिया न रगड़ें। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं साथ ही गीले बालों पर कभी कंघी भी न करें। बालों पर ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे बाल डैमेज होते हैं।

5. शैम्पू और कंडीशनर

 

माधुरी ने बताया था कि, अपने बालों के लिए अच्छे शैंपू में इन्वेस्ट करें और बालों की मसाज भी करें। शैम्पू को पहले स्कैल्प पर अप्लाई करे फिर इस के बाद जड़ों पर लगाए। वहीं कंडीशनर को सिर्फ नीचे के बालों पर लगाएं वर्ना बालों की जड़ें ऑयली हो सकती हैं और बाल डैमेज हो सकते हैं। कंडीशनर से स्कैल्प पर मसाज न करें।

6. हेयर मास्क

 

हेयर आयल की तरह ही माधुरी दीक्षित हेयर मास्क भी खुद ही बनाती है। माधुरी ने हेयर मास्क का तरीका भी बताया है जो की कुछ इस प्रकार है: 1 केले में 2 टेबलस्पून दही और 1 टीस्पून शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर उसे अपने बालों की जड़ों और टिप्स पर लगाएं। इसके बाद बालों को 40 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर सामान्य पानी से हेयर वॉश कर लें। आपको बता दें कि, माधुरी इस मास्क को लगाने के बाद शैंपू नहीं लगाती हैं।

7. बालों पर बार-बार न फेरे हाथ

 

माधुरी दीक्षित ने अपनी वीडियो पर यह भी बताया कि कई लोगों की आदत होती है की वो अपने बालों पर बार बार हाथ फेरते है। ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इस आदत से आपके बाल ख़राब हो सकते है। बालों में बार-बार हाथ फेरने से वे है जाते है और टूटने लगते है।

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com