स्मोकी आइज के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल से पहले जानें ये बातें
Lip Liner As Eyeliner : क्या आप अपनी आंखों में लिप लाइनर का प्रयोग कर रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर को एक बार पढ़कर जरूर विचार करें।
Lip Liner Hacks: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के टिप्स और हैक्स को अपनाती नजर आती हैं। आप में से कई महिलाओं को सजना-संवरना काफी ज्यादा पसंद होगा। अच्छे से सजने के लिए तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स घर में होना बहुत ही जरूरी है, लेकिन कई बार इन मेकअप प्रोडक्ट्स के न होने पर अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं। वहीं, कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, तो तरह-तरह के ब्यूटी हैक्स फॉलो करके मेकअप प्रोडक्ट्स की कमी को दूर कर लेती हैं। इस तरह के ब्यूटी हैक्स में से सबसे कॉमन है, लिप्स्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल करना।
शायद आप में से कई महिलाओं ने यह आसान सा ब्यूटी हैक अपनाया हो, लेकिन क्या आपने कभी लिप लाइनर का प्रयोग स्मोकी आइज को बनाने के लिए किया है? शायद आप में से कई महिलाओं ने यह ट्रिक न अपनाया हो। लेकिन आज हम आपको इस लेख में इस खास ब्यूटी हैक को बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
क्या है ये हैक?

हाल ही में एक ऑस्टेलिया बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर इस टेक्निक के बारे में बताया है। शेयर किए गए वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट ने एक लिप लाइनर की मदद से स्मोकी आइज लुक दिया है। इसमें उन्होंने कोई खास टेक्नीक नहीं अपनाई है, बल्कि सिर्फ अपर और लोअर आई लिड्स पर लिप लाइनर लगाकर इसे ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड किया और इसके बाद इसे ब्रश का परफेक्ट लुक दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में आर्टिस्ट ने बताया है कि यह टेक्निक सिर्फ ट्रायल एंड एरर है। सबसे पहले इस हैक को करने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग किया गया था, लेकिन लिपस्टिक का फॉर्मूला काफी ज्यादा ऑयली होता है। ऐसे में इसे आंखों पर सेट कर पाने में मुश्किलें आती हैं। लेकिन लिप लाइनर का बेस सही तरीके से स्मोकी आइज को क्रिएट कर सकता है। साथ ही इससे डार्क लुक भी आता है। इतना ही नहीं, इससे आप परफेक्ट तरीके से नैचुरल लुक पा सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण बातें
स्मोकी आइज के लिए लिप लाइनर का प्रयोग करना भले ही आपको काफी आसान सा ट्रिक नजर आ रहा हो, लेकिन असर में इस हैक पर कई तरह के विवाद भी देखे जा रहे हैं। दरअसल, कुथ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आंखों के आसपास इस तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, तो स्पेशली आंखों के लिए तैयार नहीं किए गए हैं। क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आंखों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गाल और होंठों पर लगाए जाने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स आंखों के प्रोडक्ट्स से काफी अलग होते हैं, ऐसे में इसे चेहरे पर लगाना ही सही होगा। अगर आप इसे आंखों पर या फिर आंखों के लिड्स पर लगाते हैं, तो इससे सूजन, आंखों में जलन, लालिमा जैसी स्थिति हो सकती है।

वहीं, अगर आपको पहले से लिप लाइनर का प्रयोग होंठों पर किया है और बाद में आप इसे आंखों पर लगा रहे हैं, तो इससे आंखों में संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याएं होने का खतरा रहता है। क्योंकि हमारे मुंह के अंदर कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं, तो लिप लाइनर के जरिए आंखों में जा सकते हैं। इसलिए इस तरह के हैक्स को अपनाने से पहले एक बार विचार जरूर करें।