legs mehndi designs

मेहंदी लगाना महिलाओं को बेहद ही भाता है। मौका चाहे कोई भी हो, महिलाएं मेहंदी लगाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ती हैं। आमतौर पर देखने में आता है कि किसी भी त्योहार या फंक्शन से पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी अवश्य लगवाती हैं। इतना ही नहीं, वह कई अलग तरह के डिजाइन बनाकर अपने हाथों की खूबसूरती को निखारती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो ना केवल हाथों में मेहंदी लगवाती हैं, बल्कि उन्हें पैरों में मेहंदी लगवाना भी उतना ही अधिक भाता है। हालांकि, अक्सर वह इस बात को लेकर कशमकश में होती है कि पैरों में वह किस तरह का डिजाइन बनवाएं जो ना केवल देखने में अच्छा लगे, बल्कि फंक्शन खत्म होने के बाद भी वह बेहद ग्रेसफुली अपने पैरों की मेहंदी को फ्लॉन्ट कर पाएं। हो सकता है कि आप भी इसी सोच-विचार में डूबी हों। तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज इस लेख में हम आपके लिए पैरों की मेहंदी के कुछ डिजाइन्स आईडियाज लेकर आए हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद भाएंगे और आप इनमें से किसी एक मेहंदी डिजाइन चुनकर अपने पैरों की खूबसूरती को आसानी से बढ़ा पाएंगी-

नेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

आपने हाथों पर कई बार झालर वाली मेहंदी बनवाई होगी। यह देखने में बेहद ही एलीगेंट लगती है। अगर आप अपने पैरों पर इस तरह की मेहंदी बनवाना चाहती हैं जो ना तो बहुत अधिक हैवी लगे और ना ही बेहद मिनिमल, तो ऐसे में आप नेट स्टाइल या यूं कहें झालर वाली मेहंदी बनवा सकती हैं। इसे आप अपने पैरों के उपरी हिस्से पर बनवाएं ताकि जब आप सैंडल्स आदि पहनें, तो भी यह आसानी से विजिबल हो सके।

फुल लेग मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

आपने फुल हैंड मेहंदी के बारे में तो अवश्य ही सुना होगा। जब कोई खास अवसर होता है तो महिलाएं एक हैवी लुक क्रिएट करने के लिए फुल हैंड मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। इसी तरह, आप फुल लेग मेहंदी भी लगा सकती है। इसकी खासियत होती है कि इसमें मेहंदी का हैवी डिजाइन पैरों पर उकेरा जाता है। जिसमें आपके पैर काफी खूबसूरत नजर आते हैं। आप चाहें तो दोनों पैरों पर एक जैसी मेहंदी बनवा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा निखर जाएगा।

हाफ एंड हाफ लेग मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन पैरों पर बेहद अच्छा लगता है। अगर आप अपने पैरों पर एक स्टाइलिश अंदाज में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ऐसे में हाफ एंड हाफ लेग मेहंदी डिजाइन बनाया जा सकता है। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह होती है कि इसमें एक डिजाइन को आधा एक पैर पर और आधा दूसरे पैर पर लगाया जाता है। ऐसे में जब दोनों पैर एक साथ सामने होते हैं, तब कंप्लीट डिजाइन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

थाई हाई मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

अगर आप मेहंदी डिजाइन को एक टैटू की तरह बनवाना चाहती हैं तो ऐसे में आप थाई हाई मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को पैरों से लेकर उपर थाईज पर बनाया जाता है। जिससे सूखने के बाद यह एक टैटू की तरह लगते हैं। अगर आपको शॉर्ट ड्रेसेस पहनने का शौक है तो ऐसे में आप थाई हाई मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इसे एक पैर पर भी उतनी ही खूबसूरती के साथ बनाया जा सकता है।

मंडाला मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

मंडाला मेहंदी डिजाइन एक एवरग्रीन मेहंदी डिजाइन है, जो पैरों पर भी उतना ही खूबसूरत लगता है, जितना कि हाथों पर। इतना ही नहीं, यह मेहंदी डिजाइन कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। ऐसे में अगर आप अपने हाथों पर मंडाला मेहंदी लगा रही हैं तो पैरों पर भी उसी डिजाइन को उकेर कर मोनोक्रोमेटिक लुक क्रिएट कर सकती है। यह देखने में काफी अच्छी लगती है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो पैरों पर मेहंदी तो लगवाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें बहुत अधिक हैवी लुक या फिर पैरों को भरना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आप मिनिमल मेहंदी डिजाइन पैरों पर उकेर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ खूब जंचती है। इसमें आप बेहद सिंपल डिजाइन की मेहंदी को पैरों पर उकेरें। आप केवल एक लाइन से मेहंदी बना सकती हैं या फिर सिर्फ एक ही डिजाइन को मिनिमल तरीके से लगाएं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

pairon mein lagaanee hai mehandee

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन भी एक एवरग्रीन मेहंदी डिजाइन है, जो हमेशा ही अच्छा लगता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अक्सर महिलाएं इसे अपने हाथों पर ही लगाती हैं, जबकि इसे पैरों पर भी उतनी ही खूबसूरती के साथ लगाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो केवल फ्लोरल डिजाइन से पैरों पर मेहंदी बनाएं या फिर इसमें पीकॉक व अन्य डिजाइन को मिक्स करके भी बना सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी च्वाइॅस पर निर्भर करता है। साथ ही कोशिश करें कि आप दोनों पैरों पर एक जैसी ही मेहंदी डिजाइन बनाएं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा निखर जाएगा। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में आप मिनिमल से लेकर हैवी लुक तक क्रिएट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – इन पर्सनलाइज्ड डिजाइन्स की मदद से ब्राइडल मेहंदी को बनाएं खास

मेहंदी के यह डिजाइन्स आपको कैसे लगे?  अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही मेहंदी के अन्य डिजाइन्स भेजने के लिए भी ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com