जेड रोलर से मसाज के फायदे जान कर खुद को रोकना हो जाएगा मुश्किल
स्किन केयर की अपनी एक अलग ही दुनिया बन गयी है।एक ब्यूटी टूल जो आजकल काफी चर्चा में है उसे जाना जाता है जेड रोलर के नाम से।अक्सर महिलाएं अपने ऑफिस और घर के कामकाज में व्यस्त रहने के कारण अपनी त्वचा की केयर नहीं कर पाती हैं।इस वजह से उनकी त्वचा काफी बेजान और मुरझाई सी रहने लगती है।
Jade Roller Benefits : जेड रोलर आजकल के टॉप ट्रेंडिंग ब्यूटी टूल्स में से एक है जिसका इस्तेमाल सिर्फ बॉलीवुड की टॉप सेलेब्रिटीज़ ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल भी करती हैं।यह स्किन रोलर्स आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाये रखने में कारगर साबित होते हैं।सिर्फ डबल चिन कम करने में ही नहीं, बल्कि जेड रोलर्स आपकी आँखों की सूजन हटाने और आपके मूड की ताज़गी बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल करे जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें की इससे पहले आप इन रोलर्स का इस्तेमाल करें,इनके बारे में अच्छे से जान लें और स्किन के डॉक्टर से सलाह लें जिससे आपके चेहरे पर कोई बुरा प्रभाव न पड़ें।
चलिए जानते हैं इस मशहूर स्किनकेयर प्रोडक्ट के फायदे।
त्वचा को मुलायम बनाये रखे

आपकी उँगलियों की तरह जेड रोलर त्वचा को खींचता नहीं है, जिसकी वजह से त्वचा का लचीलापन बना रहता है,और आपको झुर्रियों का डर नहीं सताता है।अपने माथे,गाल,और जॉलाइन के लिए बड़े रोलर और आँखों के नीचे की त्वचा के लिए छोटे रोलर से मसाज करें।इससे त्वचा में खराश नहीं होती और रोलर का कूलिंग इफ़ेक्ट आपकी त्वचा को आराम पहुंचाता है।
खून का दौरा बढ़ाए

अपनी व्यस्त ज़िन्दगी से अगर बस 5 मिनट निकाल कर आप जेड रोलर से अपनी त्वचा पर मसाज करती हैं तो इससे आपकी त्वचा के खून के दौरे में बहुत प्रभाव देखने को मिलेगा।दरअसल ये रोलर आपके ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है और आपके चेहरे और गाल में खून का दौरा बढ़ाता है।इस वजह से आपको कुछ समय में ही अपने चेहरे पर लालपन दिखने लगेगा जो बेहद आकर्षक लगता है।
डबल चिन से छुटकारा

हल्के दबाव के साथ अपने गाल, जॉलाइन, गले और चिन पर जेड रोलर से बाहर और ऊपर की तरफ मसाज करें।उसी जगह पर फिर से अपने चेहरे के कोने तक 4 बार रोल करें।इस फेस मसाज को रोज़ थोड़ी देर के लिए ही करने पर आपको खुद-ब-खुद असर दिखने लगेगा।इसके बाद अपना मनपसंद मॉइस्चराइजर या सीरम लगाएं और साथ ही रोलर को अच्छे से साफ़ करने के बाद उसे गरम पानी से धो दें और पूरी तरह सूखने के बाद किसी सुरक्षित जगह रख दें।
आँखों की सूजन को कहें अलविदा

आँखों के नीचे की सूजन एक आम लेकिन बड़ी ही जटिल समस्या है जिसका सामना अक्सर आजकल की भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में सबको ही करना पड़ता है। ऐसे में जेड रोलर को आँखों के नीचे की त्वचा पर इस्तेमाल करने से टॉक्सिन्स से छुटकारा मिलता है और इस वजह से सूजन भी कम होती है। बस रोलर के छोटे हिस्से से ऊपर और बाहर की तरफ मसाज करें और पाएं चमकती आँखें।
अपने स्किनकेयर रूटीन में करें सुधार

आप अपने जेड रोलर का इस्तेमाल रोज़मर्रा की क्रीम्स, सीरम, अंडर-ऑय क्रीम्स, और लोशन्स लगाने में भी कर सकते हैं।इससे ये चीज़ें आपके चेहरे पर अच्छे से और बराबर मात्रा में फैल जाती हैं और आपको अपने हाथों से त्वचा को खींचना नहीं पड़ता।
