दही से बालों को करें स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स: Straight Hair with Curd
Straight Hair with Curd

दही से बालों को करें स्ट्रेट

बालों को सीधा करने के लिए आप दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको नैचुरल निखार भी मिलता है। आइए जानते हैं बालों को सीधा करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें दही?

Straight Hair With Curd : बालों को स्ट्रेट करने के लिए कई महिलाएं स्ट्रेटनर का प्रयोग करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं केमिकल ट्रीटमेंट का भी सहारा लेती हैं। बालों में अगर आप लंबे समय तक स्टेटनर का प्रयोग करती हैं, तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। वहीं, केमिकल ट्रीटमेंट भी बालों के लिए अधिक अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल बिना किसी केमिकल ट्रीटमेंट के स्ट्रेट हों, तो आप दही का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, दही का प्रयोग करने से बालों को सीधा किया जा सकता है। साथ ही इससे बालों की शाइनिंग भी बढ़ती है। इतना ही नहीं, दही से बालों को स्ट्रेट करना आपके लिए बजट फ्रेंडली भी हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में दही से बालों को स्ट्रेट कैसे करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं दही से बालों को स्ट्रेट करने का तरीका?

दही से बालों को स्ट्रेट करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

Straight Hair with Curd
staright hair

आवश्यक सामग्री

दही – 3 चम्मच
शहद – 2 चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 चम्मच

विधि

  • दही से बालों को स्ट्रेट करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच एलोवेरा, 3 चम्मच दही डालें।
  • इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को करीब 8 से 9 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • जब पेस्ट अच्छे से सेट हो जाए, यह बालों पर लगाने के लिए तैयार हो गया है।
Curd for Hair
Curd for Hair

कैसे करें पेस्ट का प्रयोग

  • दही का पेस्ट जब सेट हो जाए, तो इसे आप अपने बालों पर ब्रश की मदद से एप्लाई करें।
  • इसके बाद करीब 1 घंटे के लिए इसे बालों पर लगा हुए छोड़ दें।
  • अब अपने बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
  • इससे आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो सकते हैं।
  • हालांकि, ध्यान रखें कि यह बिल्कुल सीधे नहीं होंगे, इससे आपको कुछ हद तक रिजल्ट मिलेगा।
curd paste
curd paste

दही से बालों को स्ट्रेट करने फायदे

  • अगर आप दही से इस तरह से बालों को स्ट्रेस करते हैं, तो इससे बालों को नुकसान नहीं पहुंचता है।
  • दही से तैयार पेस्ट को बालों में लगाने से डैंड्रफ की परेशानी कम होती है।
  • दही में लैक्टिक एसिड गुण पाया जाता है, जो आपके स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इससे आपके बालों की शाइनिंग अच्छी होती है।
  • एलोवेरा आपके बालों को पोषण प्रदान करता है। साथ ही शहद से स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
Benefits of Curd for Straight Hair
Benefits of Curd for Straight Hair

ध्यान रखें कि बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप दही का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको स्ट्रेटनर या फिर केमिकल ट्रीटमेंट की तरह इंस्टेंट रिजल्ट नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर आप लगातार इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपके बाल स्ट्रेट हो सकते हैं। वहीं, बालों की कई परेशानियां कम हो सकती हैं।