Overview: ब्लैकहेड्स को कैसे रिमूव करें?
अगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स जमा हो जाए, तो चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल और केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते। क्या आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान है? अगर हां, तो अब आपको पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही नींबू और नमक की मदद से अपने ब्लैकहेड्स को साफ कर सकते हैं। आइए जानें, ब्लैकहेड्स को कैसे साफ किया जाए?
Blackhead Hacks: खूबसूरत त्वचा तो हर कोई पाना चाहता है, लेकिन आजकल के बदलते लाइफस्टाइल, धूल मिट्टी और प्रदूषण के चलते स्किन से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यदि स्किन लगातार धूल, मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में रहती है, तो इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स जमने लगते हैं। साथ ही पोर्स में गंदगी जमने लग जाती है। इनकी वजह से चेहरा साफ करने के बाद भी हमेशा गंदा ही नजर आता है।
अगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स जमा हो जाए, तो चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल और केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते। क्या आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान है? अगर हां, तो अब आपको पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही नींबू और नमक की मदद से अपने ब्लैकहेड्स को साफ कर सकते हैं। आइए जानें, ब्लैकहेड्स को कैसे साफ किया जाए?
ब्लैकहेड साफ करने के लिए सामग्री

- नींबू
- नमक
ब्लैकहेड हटाने के लिए मिश्रण कैसे बनाएं?
- ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले एक नींबू लेना है। नींबू को बीच से आधा काट लें।
- अब नींबू पर दो चुटकी नमक डालकर उसे अच्छे से फैला लें।
- नींबू और नमक वाले मिश्रण को अपने ब्लैकहेड्स वाली जगह पर कुछ देर के लिए हल्के हाथों से रब करें।
- इसे कम से कम 3 से 4 मिनट तक अपने ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रब करते रहें।
- बाद, में चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।
- फेस सूख जाने पर उस पर मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करें।
ब्लैकहेड्स के लिए नमक और नींबू के फायदे

नमक एक स्क्रब की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को नुकसान से बचते हैं। इसके साथ, ही इससे डेड स्किन को साफ करने में भी मदद मिलती है। वहीं, नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करता है। यह स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी काम करने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल से साफ करें ब्लैकहेड्स
आप चाहें, तो एलोवेरा जेल की मदद से भी घर बैठे अपने ब्लैकहेड्स को आसानी से क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए, आपको एलोवेरा का ताजा जेल निकालना है। इसे अच्छे से शेक करने के बाद अपने गंदे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर अप्लाई करें। इसे चेहरे पर लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
एलोवेरा जेल को रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करें। इससे आपके गंदे पोर्स क्लीन होंगे और ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम होगी। दरअसल एलोवेरा में जिंक और एंटी-एक्ने गुण होते हैं, जो पोर्स को क्लीन करते हैं और टाइट करने में मदद करते हैं।