खूबसूरत आंखें भला किसे अट्रैक्ट नहीं करतीं? लेकिन जब यही बला की खूबसूरत आंखों में लगा काजल फैलने लगता है तो यह खटकने भी लगता है। आंखों की खूबसूरती बने रहने के लिए जरूरी है कि आंखों में लगा काजल न फैले। काजल लगाने वाले इसका ख्याल भी रखने की कोशिश करते हैं, बावजूद इसके कई बार काजल फैल जाता है। क्या आपने कभी इसका कारण सोचा है? क्या कभी आपने यह सोचा है कि क्या करने से काजल नहीं फैलेगा? आज हम इस पर ही बात करेंगे और समझेंगे कि वे क्या कारण हैं जिनकी वजह से काजल फैलता है और क्या करने से यह नहीं फैलेगा। यानी कि काजल के स्मज प्रूफ रहने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

सही प्रोडक्ट

 

 

यदि आप पूरे दिन के लिए काजल लगाना चाहती हैं तो आपको बेस्ट प्रोडक्ट चुनना होगा। काजल फैलने के लिए आप अपनी वॉटरी आइज़ या उमस भरे मौसम को कोसना बंद कर दीजिए! सही काजल का इस्तेमाल इसे आपकी आंखों पर लंबे समय तक टिकाए रखता है। इसलिए, हाई क्वालिटी का स्मज प्रूफ काजल खरीदिए और सुनिश्चित कीजिए कि वह सेंसिटिव स्किन के लिए परफेक्ट हो।

चेहरा धोना है जरूरी

 

कई बार हम जल्दबाजी में काजल लगा लेते हैं। इस बात का ध्यान बिल्कुल नहीं रखते हैं कि हमने काजल लगाने से पहले अपना चेहरा साफ किया भी है नहीं! यहां चेहरा साफ करने का मतलब है सादे पानी से चेहरे धो लेना। अगर पानी नहीं तो किसी वॉटर बेस्ड फेस वॉश से चेहरे साफ करना। वॉटर बेस्ड फेस वॉश से चेहरे धोने से ऑयली स्किन वालों का चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है। हां, अगर आप चाहें तो घर पर बने उबटन से भी चेहरे धो सकती हैं। चेहरे को धोने के बाद अच्छे से थपथपाते हुए चेहरे को तौलिए से पोंछें। अब आपके चेहरे पर तेल जरा भी नहीं होगा और काजल फैलेगा नहीं। अगर आप चाहें तो कॉटन बॉल्स को पानी में भिगोकर आंखों पर रख सकती हैं। इससे वहां की ऑयलीनेस कम हो जाएगी।

कंसीलर/ फाउन्डेशन/ बीबी क्रीम

 

चेहरे को धोने के बाद अगर आप आंखों के आस- पास कंसीलर लगाती हैं तो इससे भी काजल को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। अगर आपके पास कंसीलर नहीं है तो आप फाउन्डेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे भी काजल नहीं फैलते हैं और अपनी जगह पर बने रहते हैं।

कॉम्पैक्ट पाउडर

 

आपने चाहे अपनी आंखों के पास कंसीलर, फाउन्डेशन या बीबी क्रीम लगाया हो, उसके बाद सीधे काजल ना लगाएं। इससे पहले आपको कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करना है। यह आपकी स्किन को ऑयलीनेस से बचाता है और इससे काजल को स्मज प्रूफ होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप चाहें तो दिन में दो- तीन बार वहां पाउडर लगा सकती हैं ताकि आंखों के पास के ऑयल को कंट्रोल किया जा सके और आपका काजल न फैले।

न रगड़ें अपनी आंखें

 

आपने स्मज प्रूफ काजल तो लगा लिया लेकिन खुद ही स्मज कर लिया! ऐसा आपने अपनी आंखों को रगड़ कर करती हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें। कई लोग होते हैं जिन्हें आंखों में जरा भी कुछ महसूस हुआ तो वे सीधे आंखों को रगड़ डालते हैं। इससे आंखों पर लगा काजल बेतरबी से फैलता है।

 

ये भी पढ़ें – 

अपने मेकअप को माक्स के अंदर खराब होने से ऐसे बचाएं 

इन घरेलू नुस्खों से साफ हो जायेगी आपकी काली गर्दन