आजकल ट्रेंड में है ऑम्ब्रे लिप मेकअप, होठों को गॉर्जियस दिखाने के लिए ट्राइ करें स्टेप बाई स्टेप गाइड: How To Get Hot Ombre Lips
How To Get Hot Ombre Lips

How To Get Hot Ombre Lips: क्या आपने ऑम्ब्रे लिप मेकअप ट्रेंड के बारे में सुना है? दरअसल, ऑम्ब्रे लिप्स एक बढ़ते मेकअप ट्रेंड का पार्ट है, जिसमें दो या दो से ज़्यादा लिप कलर को एक साथ मिलाकर एक अच्छा ग्रेडिएंट इफ़ेक्ट रेडी करते हैं। ये मेकअप स्टाइल किसी भी आकार के होंठों को एक अलग रूप देने में मदद करता। इस लुक के लिए लिप लाइनर, कई लिपस्टिक या लिक्विड लिप कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इस मेकअप तकनीक से होठों को एक अलग रूप दिया जाता है, जो लिप्स को उभारने में मदद करता है। इससे लिप्स काफी गॉर्जियस और स्टाइलिश नजर आते हैं और इस तकनीक से होंठ भारे- भरे दिखते हैं। ‌

लेकिन अगर इस तरह के लिप मेकअप को सही तरीके से नहीं किया जाए, तो यह बहुत भद्दा लग सकता है। ऐस में ऑम्ब्रे लिप्स बनाने के लिए सही स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको कंसीलर, लिप लाइनर, लिप ब्रश, मैट मेल्ट लिक्विड लिप कलर शेड्स की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा बोल्‍ड लुक के लिए एक डार्क लिप लाइनर, एंगल ब्रश, टिशू पेपर, लिप बाम और राऊंड ब्रश जरूर रखें।

आजकल ट्रेंड में है ऑम्ब्रे लिप मेकअप, होठों को गॉर्जियस दिखाने के लिए ट्राइ करें स्टेप बाई स्टेप गाइड: How To Get Hot Ombre Lips
These 5 DIY lip scrubs will give you baby-soft lips

आकर्षक लुक के लिए होंठो पर कभी लिप कलर लगाने के पहले लिप्स को स्क्रब जरूर करें। इसके लिए शहद और चीनी को मिक्स करके होममेड स्‍क्रब तैयार करें। इसके बाद इसे होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। आप कॉटन या टावल को को गर्म पानी में डालकर भी डेड स्किन सेल्‍स को रिमूव कर सकती हैं। ये भी एक अच्छा तरीका है।

ऑम्ब्रे लिप मेकअप के लिए सबसे पहले ऐसे दो रंगो को चुनें, जिसमें बेस के लिए एक कलर लाइट हो और दूसरा कलर बेस से अधिक गहरा हो। अगर आप लाल लिपस्टिक को अधिक पसंद करती हैं तो रेड और ब्राउन रंग की लिपस्टिक को एक साथ पेयर करें। लेकिन अगर आपने बेस के लिए पिंक कलर चुना है तो इसके लिए ऑरेंज कलर या ब्राउन कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। यह तरीका आपके होंठों को बेहद आकर्षक दिखा सकता है।

How to Use Concealer on Lips for Definition
How to Use Concealer on Lips for Definition

सबसे पहले अपने होठों पर कंसीलर लगाएं और उसे अच्छी तीरीके से ब्लेंड करके एक बढ़िया बेस तैयार करें। इससे आपके होठों पर लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग रहेगी और आपके होठों का असली रंग भी छिप जाएगा। बेस तैयार करने बाद आपके होंठों का मेकअप मैट फिनिश नजर आता है।

अगले स्टेप के लिए बेहतर तकनीक का चुनाव करना जरूरी है। आप ड्रैमेटिक लुक के लिए सबसे पहले लिप पेंसिल से अपने होठों को आउटलाइन करें। लेकिन इसके लिए डार्क कलर की लिप लाइनर का ही उपयोग करें। इससे आपके होंठ उभरकर आएंगे। आउटलाइन करने के बाद इसको अंदर की और ब्लेंड करें। ब्लेड करने के लिए लिपस्टिक ब्रश का इस्तेमाल करें।

परफेक्ट लुक के लिए लाइट शेड वाली लिक्विड लिपस्टिक का चुनाव करें और इसको लिप्स पर अप्लाई करके इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। लेकिन होठों के बीच में कम से कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मेकअप केकी नजर नहीं आएगा और कम प्रोडक्ट आपको मेकअप में यूज होगा।

होठों के कॉर्नर पर हल्के हाथों से डीप शेड वाली मैट लिक्विड लिपस्टिक को अप्लाई करें और इसे एक लिप ब्रश की मदद से धीरे-धीरे अच्छी तरह ब्लेंड करें, जहां दो शेड्स मिलते हो। राऊंड ब्रश और एंगल ब्रश की मदद से इसे अच्छे से अप्लाई किाया जा सकता है। ऑम्ब्रे मेकअप कंप्लीट करने के बाद आप कंसीलर या लिप बाम की मदद से फाइनल टच दें। लिप्स के आस-पास एरिया पर ब्रश से लाइड कंसीलर लगाएं। ऐसा करने से बाहर की तरफ जो एक्स्ट्रा फैली हुई लिपस्टिक होगी वो साफ हो जाएगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...