शादी में जाने के लिए मेकअप कैसे करें?: Wedding Party Makeup Tips
Wedding Party Makeup Tips

शादी में जाने के लिए मेकअप कैसे करें?: Wedding Party Makeup Tips

आजकल महिलाओं के बीच में मैट बेस मेकअप काफी पॉपुलर है, लेकिन आप चाहे तो इस बार न्यूट्रल मेकअप कर सकती है, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।

Wedding Party Makeup Tips: ठंड के मौसम में कई जगहों पर शादी होने वाली है, जहां आप जरूर जाएंगी। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ जाने वाली है, तो आपका खूबसूरत दिखना तो बिल्कुल बनता है और यह प्यार भरा दिन आपके लिए खास भी होना चाहिए। आजकल महिलाओं के बीच में मैट बेस मेकअप काफी पॉपुलर है, लेकिन आप चाहे तो इस बार न्यूट्रल मेकअप कर सकती है, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।

Also Read: सेंसेटिव स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये मेकअप रिमूवर वाइप्स: Homemade Makeup Remover Wipes

Wedding Party Makeup-Makeup to Enhance Oval-Shaped Faces
Makeup base

किसी भी मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए उसका अच्छा बेस होना जरूरी है। इसके लिए आपको एक अच्छा प्राइमर चाहिए। आप अपने चेहरे के हिसाब से प्राइमर सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि प्राइमर ऐसा हो, जो ओपन कोर्स के साइज को कम कर सके। फिर, अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन चुनें। अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं, तो बेस को हल्का रखें। मेकअप को लंबा टिकाने के लिए हल्का सा लूज पाउडर लगाएं। इसके बाद, फेस पर कॉन्टूर लाइंस को दिखाने के लिए कॉन्टूर पैलेट्स का उपयोग करें। ये बिल्कुल आप पर निर्भर करता है कि आपको कॉन्टूर लाइंस दिखाना है या नहीं।

मेकअप आर्टिस्ट आजकल ब्लश के लिए पाउडर कलर की जगह पर टिंट का इस्तेमाल करते है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले टिंट को अपनी उंगली पर लेना है, इसके बाद दोनों साइड से गालों पर लगाना है। फिर ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड करना है। फिर इसे लूज पाउडर से सेट कर लेना है। ध्यान रखें कि गालों पर सीमित मात्रा में ही टिंट लगाना है, तभी वो देखने में अच्छा लगेगा।

Ways to Get Smokey Eyes With Makeup
Ways to Get Smokey Eyes With Makeup

आई मेकअप के लिए बेज या मैट ब्राउन जैसे सॉफ्ट शेड्स में आई शैडो और रात के लिए स्मोकी आईज़ मेकअप चुनें। आप एक अच्छे आई मेकअप के लिए स्मज-प्रूफ आई पेंसिल या लिक्विड लाइनर और मस्कारा खरीद सकती हैं। इसके अलावा आई शैडो के लिए आप पिंक कलर चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि आंखो पर हल्के शेड्स ही अच्छे लगते हैं। इसके बाद आंखों की ऊपरी और निचली दोनों वाटरलाइंस पर स्मज प्रूफ काजल लगाएं। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचली पलकों के बाहरी किनारों पर काजल लगाएं।

Lipstick Color According to Face Tone
Lipstick Color According to Face

ब्लश पिंक मेकअप या किसी भी मेकअप का सबसे अहम हिस्सा लिपस्टिक होता है। आप खुद को गॉर्जियस दिखाने के लिए रात में न्यूड या पीच कोरल लिप शेड और एक डीप रेड लिप शेड चुनें। अगर दिन में मेकअप कर रही हैं, तो कोई ब्राउन या न्यूड शेड लिपस्टिक लगाएं। हालांकि , अगर आप बिल्कुल पिंक लुक चाहती हैं तो होंठो पर न्यूड शेड पिंक कलर लगा सकती हैं। ये देखने में अच्छा लगेगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...