चेहरे को खूबसूरत बनाने में आंखों का एक बहुत बड़ा रोल होता है। अगर हम आंखों को हाइलाइट करते है, तो हमारा चेहरा खुद ब खुद दमकने लगता है। यूं तो आंखों को बेहतर लुक देने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्टस का सहारा लेते हैं। मगर जो उनमें से सबसे खास है, वो है मस्कारा। मस्कारा आंखों को बोल्ड और बेहतरीन लुक प्रदान करता है। मगर मस्कारा अप्लाई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी है। दरअसल, मस्कारा लगाने से कई बार हेयर फाल की समस्या होने लगती है। ऐसे में हमें मस्कारा अप्लाई करन के लिए कुछ खास टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।  

 

आई लैशिज़ को क्यों करें मॉइस्चराइज

आंखों पर मस्कारा लगाने से लैशेज़ में रूखापन आना लाज़मी है। दरअसल, एक लंबे वक्त के लिए मस्कारा लगाने से हमारी पलकों में अकड़ान और रूखापन रहता है। जो लैशेज को डैमेज भी कर सकता है। ऐसे में पलकों पर नारियल का तेल यां फिर वेसलीन जेली भी लगा सकते हैं, ताकि आपकी आंखें पर मस्कारे का दुष्प्रभाव नजर न आ पाए।

 

आंखों को रगड़ने से बचें

सुबह से लेकर शाम तक मेकअप में रहने के बाद आंखों में थकान महसूस होने लगती है। लंबे वक्त तक मस्कारा लबाए रखने से आखों में खराश की समस्या आन लगती है। ऐसे में आंखें को रगड़ने की बताय इंडे पानी से धोएं और साफ तौलिए से सुखाएं। अन्यथा आपकी आंखों के नीचे झुर्रियों की समस्या पैदा हो सकती है। 

 

पलकों पर ब्रश फेरें

हम अपने बालों को सुलझाने के लिए तो रूटीन में हेयर ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। मगर पलकों को संवारने के लिए ब्रश का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इगर हम पलकों को नियमित ब्रश से साफ करेंगे, तो हमारी पलकों पर लगा मेकअप और धूल मिट्टी खुद ब खुद साफ हो जाएंगे। साथ ही मस्कारे का भी कोई साइड एफेक्ट नहीं होगा। इसके अलावा आपकी पलकों की ग्रोथ भी बढेगी।

 

वाटरप्रूफ मस्कारा के प्रभाव

 

आज के इस दौर में वाटरप्रूफ मस्कारा बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, वाटरप्रूफ मस्कारा लंबे वक्त तक आपकी पलकों पर बना रहता है। लंबे वक्त तक आंखों पर रहने के कारण आपकी पलकों पर रूखापन महसूस होने लगता है, जिससे आइ लैशैज़ झड़ने लगती हैं। इस मस्कारे को उतारना भी बेहद मुश्किल होता है। कई बार वाटरप्रूफ मस्कारे को उतारने से पकलें डैमेज हो जाती हैं।

 

 

सोने से पहले आंखों को साफ कर लें

दिनभर की धूल मिट्टी को गंदगी से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को सोने से पहले एक बार ज़रूर साफ कर लें। इससे चेहरे पर लगा मेकअप भी साफ हो जाएगा और आपके चेहरे को ताज़गी भी मिलेगी। चेहरा धोने के बाद आप पलकों को माइश्चराइज़ कर  लें और चेहरे पर कोई भी नाइट क्रीम ज़रूर अप्लाई करें।

 

ध्यान देने योगय बातें

मस्कारा लगाते वक्त इस बात का खास ख्याल करें कि मस्कारे को वर्टिकल एंगल में लगाने की बजाय हॉरिजॉन्टल एंगल में लगाएं, ताकि आप आंखों को बेहतर तरीके से हाइलाइट कर पाए।

इसके अलावा आप जब भी मस्कारा लगाएं, तो दोनों आंखों पर कम से कम दो बार कोट करें। अगर आप अपनी आंखों को आकार में बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो मस्कारे को इन्न्र और आउटर दोनों जगह पर बराबर अप्लाई करें।

इतना ही नहीं आपको लैशेज की अच्छी ग्रोथ चाहिए, तो लैशेज पर पाउडर अवश्य लगाएं। साथ ही मस्कारा अप्लाई करने के बाद आप आंखों पर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाना न भूलें क्यों की इसे आंखों पर लगाने से आपकी आंखें बड़ी और भरी भरी सी नज़र आएंगी। मगर पाउडर का सिर्फ एक ही कोट लगाएं।

मस्कारा हम आंखों को समंदर और सुडौल बनाने के लिए लगाते हैं, मगर लगाते वक्त एक आम गलती हर बार करते हैं। जी हां हम मस्कारा फैलने पर हम रूई के फाहे का यूं ही इस्तेमाल कर लेते हैं। मगर ये पूरी तरह से गलत है। आपको अगर आंखों पर फैले मस्कारे को साफ करना है, तो आप हमेशा रूई पर माइश्चराइजर लगाकर फैले हुए मस्कारे को क्लीन करें।

 

सही तरह से करें रिमूव

मस्कारा अप्लाई करने के साथ.साथ उसे हटाने के तरीके पर भी ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप मस्कारा रिमूव करने के लिए मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें। यह मेकअप पार्टिकल्स को लूज करके उसे बेहद आसानी से क्लीन कर देता है। साथ ही यह एक सौम्य लेकिन प्रभावी फॉर्मूला है जो त्वचा को परेशान किए बिना मेकअप को हटा देता है। इस रिमूवर का उपयोग करते समय आपको कॉटन पैड को रगड़ने या खींचने की आवश्यकता नहीं है। बस अपने कॉटन पैड पर कुछ मिसेलर वॉटर डालें, कुछ सेकंड के लिए अपनी बंद पलक पर धीरे से दबाएं और बाहर की ओर स्वाइप करें।

 

 

मस्कारे को इस तरीके से हटाएं

मस्कारे को जब हटाने की बात आती है, तो उस वक्त हम सादे पानी का या फिर माइश्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं। मगर हमें मस्कारे को हटाने के लिए मिसेलर वॉटर का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आपकी आंखों को और चेहरे को किसी तरह की एलर्जी का शिकार न होना पड़े। दरअसल, मिसेलर वाटर मेकअप वाले चेहरे पर लगाते ही सभी पार्टिकल्स को खुद ही चेहरे से अलग करने लगता है। ऐसे में आपको चेहरा क्लीन करते वक्त ज्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़ता। मस्कारा आंखों पर पूरी तरह से चिपक जाता है, जो सादे पानी से निकलना अंसभव लगता है।

 

सबसे पहले आई लैशेज पर करें अप्लाई

मस्कारा अप्लाई करने का सही तरीका यही है कि आप एक ही बार में मस्कारा वैंड का नीचे से उपर की ओर लाएं।इससे मस्कारा पूरी तरह से लैशेज़ में रच जाता है। साथ इससे नीचले हिस्से पर मस्कारा ज्यादा रहता है, जो आंखों को बोल्ड लुक प्रदान करता है। 

 

नीचे की पलकों पर ऐसे लगाएं मस्कारा

जब बात नीचे वाली पलकों पर मस्कारा अप्लाइ्र करने की आती है, तो यहां पर मस्कारा लगाने के लिए पीछे की जगह अगले हिस्से से मस्कारा अप्लाई करे। दरअसल, ब्रश के अगले हिस्से के बाल छोटे और मुलायम होते हैं। जो आंखों को बैलेसड लुक देते हैं। ब्रश से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को बाहर निकालें