उलझे बालों की समस्या कम कर सकता है शहद, इस तरह करें इस्तेमाल
बालों में शहद से बना हेयर मास्क लगाने से आपके बालों की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?
Honey Hair Mask: शहद का प्रयोग आपने खाने या फिर स्किन पर लगाने के लिए कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपने अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। शहद में मौजूद चिकित्सीय गुणों की वजह से सदियों से इसका प्रयोग बालों को धोने और कंडीशनर के रूप में किया जाता है। इससे न सिर्फ आप अपने उलझे बालों की परेशानी को कम कर सकते हैं, बल्कि यह ड्राई बालों की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही आपके बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ कर सकता है।
नियमित रूप से शहद का प्रयोग बालों पर करने से बालों का टूटना, डैंड्रफ, बालों में खुजली की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं उझले बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें शहद?
ऑलिव ऑयल और शहद का हेयर मास्क
- आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप शहद
- 1/4 कप जैतून का तेल
विधि
सबसे पहले शहद और ऑलिव ऑयल एक कटोरे में लें, इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें और अपने बालों पर एप्लाई करें और फिर शॉवर कैप पहन लें। करीब 20 से 30 मिनट के लिए इस हेयर पैक को बालों में लगा छोड़ दें। बाद अपने बालों को शैंपू से वॉश तरें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही उलझे बालों की समस्या को कुछ ही दिनों में कम कर सकता है।

दही और शहद का हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- फैटयुक्त दही – 1/2 कप
- शहद – 3-4 बड़े चम्मच
- नारियल का तेल – 2 टेबल स्पून
विधि
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे एक कटोरी लें, इसमें शहद और नारियल के तेल को मिक्स करें। इसके बाद इसे करीब 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखकर गर्म करें। अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप गैस की धीमी आंच कर इसे कुछ सेकंड के लिए गर्म करें। इसके बाद इसमें दही डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं और हेयर कैप पहन लें। करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें।

केला और शहद का हेयर पैक
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप शहद
- 2 पके केले
- 1/2 कप जैतून का तेल
विधि
एक बड़ी सी कटोरी लें, इसमें केला, शहद और जैतून का तेल डालें और सभी चीजों को अच्छे से ब्लैंड कर लें। इसके बाद इस तैयार प्यूरी को अपने बालों पर लगाएं। हेयर पैक लगाने के बाद शॉवर कैप से अपने बालों को ढक लें। इसके बाद करीब इसे 20 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को शैंपू से वॉश कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बाल अधिक लंबे हैं, तो मात्रा को थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

शहद से बना हेयर मास्क बालों में लगाने से आपके उलझे बालों की समस्या दूर हो सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपके बाल ज्यादा खराब न हों।
