Honey
Honey

ठंड में चेहरे पर लगाएं शहद से बना ये 5 फेस पैक, त्वचा बनेगी सॉफ्ट: Honey Face Packs

शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो ठंड में चेहरे को सर्दी से बचाने और उसकी निखार को बनाए रखने में सहायक हैं।

Honey Face Packs: ठंड के मौसम में चेहरे की त्वचा अक्सर ड्राई हो जाती है। ऐसे में शहद एक बेहतरीन प्राकृतिक तत्व है जो त्वचा को नमी प्रदान करने, उसे मुलायम बनाने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो ठंड में चेहरे को सर्दी से बचाने और उसकी निखार को बनाए रखने में सहायक हैं। आइए जानें इन हनी फेस पैक के बारे में।

Also read: इस विटामिन की कमी से फटने लगती है स्किन, इस तरह करें पूर्ति

शहद और नींबू दोनों मिलकर त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ उसे साफ और चमकदार बनाते हैं। नींबू में विटामिन C होता है, जो त्वचा के डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है, जबकि शहद त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए शहद और नींबू का रस अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में चेहरा धो लें।

Honey and Curd face pack

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और शहद के साथ मिलकर यह पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे वह मुलायम और निखरी रहती है। इसे बनाने के लिए शहद और दही को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें। फिर फिर गुनगुने पानी से धो लें।

एवोकाडो में विटामिन E और फाइबर होते हैं, जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट और पोषण प्रदान करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एवोकाडो को मैश करके उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

गुलाब जल में शांति और ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी और पोषण देता है। इसे बनाने के लिए शहद और गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।15-20 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा ग्लोइंग बनेगी।

Turmeric
Turmeric

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को सेहतमंद बनाए रखते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए शहद और हल्दी को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ें। फिर बाद में फेस वॉश कर लें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...