ये दो होममेड क्रीम रूखे हाथों को बनाएं मुलायम
हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए होम मेड हैंड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Homemade Hand Creams: महिलाएं हर मौसम में अपने चेहरे का अधिक ध्यान रखती हैं। लेकिन, उनका ध्यान अपने हाथों और पैरों पर नहीं पड़ता है, जिस वजह से उनके हाथ रूखे और बेजान होने लगते हैं। हाथों की केयर न करने के कारण हाथों की त्वचा मुरझा जाती है और समय से पहले त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती है। आप चाहे तो हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए होम मेड हैंड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, बाजार में मिलने वाले हैंड क्रीम्स में कई तरह के हार्ड केमिकल्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को खराब कर सकती है। इसलिए आप कुछ सामग्रियो की मदद से अपने लिए हैंड क्रीम तैयार कर सकती हैं।
एसेंशियल ऑयल से बनाएं होम मेड हैंड क्रीम

सामग्री
ग्लिसरीन
शिया बटर
नारियल तेल
लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल
हैंड क्रीम बनाने की विधि
घर पर एसेंशियल ऑयल की मदद से हैंड क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस ऑन करें और एक बर्तन में पानी उबालें। पानी में शिया बटर दो चम्मच, ग्लिसरीन और नारियल का तेल मिलाएं। जब सभी चीजें पानी के साथ अच्छी तरह से पिघल जाए, तो इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। जब भी खाने के बाद आप सोने जाए, तो उससे पहले फ्रीज से क्रीम निकालकर अपने हाथों पर लगाएं और वापस से फ्रिज में रख दें। अगर आप इस क्रीम को बाहर रखेंगे, तो यह मेल्ट हो सकता है।
एलोवेरा जेल से बनाएं होममेड हैंड क्रीम

होममेड हैंड क्रीम बनाने की सामग्री
एलोवेरा जैल
शिया बटर
कोको बटर-
अलसी का तेल
एसेंशियल ऑयल
एलोवेरा जेल होममेड हैंड क्रीम बनाने की विधि
एलोवेरा जेल से होममेड हैंड क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस ऑन करें और एक डबल बॉयलर में सिया एवं कोको बटर मिलाकर अच्छी तरह से पिघलाएं। फिर इसके पिघलने पर थोड़ा ठंडा कर दें। जब ये ठंडा हो जाए, तब इसमें दोनों तेल और जरूरत अनुसार एलोवेरा जेल मिलाएं। ध्यान रखें कि आपकों क्रीम बनाने के लिए पहले से स्टोर किया हुआ एलोवेरा जेल लेना है। अब इस मिश्रण को मिक्स करने के लिए आप इलेक्ट्रिक मिक्सर यूज कर सकती है। फिर इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाकर कांच के जार में भरकर फ्रीज में स्टोर करें। जब भी आपको अपने हाथों में क्रीम लगाना हो, तब आप इसे फ्रिज से निकालकर लगा सकती हैं। ध्यान रखें कि यह हैंड क्रीम आप 6 महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
हाथों से होममेड क्रीम लगाने के फायदे
घर में बने होममेड हैंड क्रीम लगाने से आपके हाथों का रूखापन दूर होता है और लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है।
लगातार यह क्रीम लगाने से आपके डेड स्किन सेल्स साफ होकर मुलायम एवं जवान नजर आने लगते हैं।
यह क्रीम नेचुरल चीजों से बनाई जाती है, जिस वजह से इसके साइड इफेक्ट का कोई खतरा नहीं होता है। खासतौर, पर बाजार में मिलने वाले हैंड क्रीम हार्ड केमिकल वाले होते हैं। इसलिए, उनके बजाय आप अपने घर में नेचुरल चीजों से यह होममेड हैंड क्रीम तैयार कर सकती हैं।